Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान कैसे कर रहा F-35 का शिकार, खुल गया बड़ा राज

    4 hours from now

    2

    0

    ईरान किस ताकत से इस जंग में अमेरिका को चोट पहुंचाने का दावा कर रहा है। कैसे वह दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति को खुली चुनौती दे रहा है। दुनिया के सबसे ताकतवर और आधुनिक अमेरिकी फाइटर जेट F-35 को ईरान ने हवा में ही फूंक डालने की बात कही है। ये वही जेट है जिसे अदृश्य ताकत का प्रतीक माना जाता है। जिसे गिराना लगभग नामुमकिन समझा जाता रहा है। ऐसे में दावा सिर्फ एक खबर नहीं बल्कि एक बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। क्या वाकई अमेरिका की ताकत को इतनी बड़ी चोट लगी है? या फिर यह जंग के बीच एक और दांव है। लेकिन हकीकत यही है कि ईरान ने अमेरिका को बड़ी चोट पहुंचाई है। क्योंकि ईरान की तरफ से आईआईजीसी ने बकायदा मलवे की तस्वीरें जारी जो कर दी हैं। जिससे साफ हो जाता है कि ईरान ने दूसरा F35 मार गिराया है। आपको बता दें ईरान ने अमेरिका के सबसे उन्नत F35 जेट को मार गिराने का दावा किया था जो कहीं ना कहीं अब सच साबित होता दिखा है। इसे भी पढ़ें: Iran में तो नहीं, लेकिन ट्रंप के White House में जरूर हो रहा रिजीम चेंज, जानिए कैसे?यह दूसरी बार है जब जंग में ईरान ने अमेरिका के F35 को हवा में ही आग का गोला बनाने की बात करी है। F35 को अमेरिका का सबसे उन्नत फाइटर जेट माना जाता है। यह पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू जेट है। यह एक ऐसा फाइटर जेट है जिसे रडार भी नहीं पकड़ सकता। इस फाइटर जेट की कीमत करीब-करीब 1200 करोड़ है। इसे अमेरिका का घमंड भी कहा जाता है क्योंकि पूरी दुनिया में इसके मुकाबले का फाइटर जेट बहुत कम ही देशों के पास मौजूद है। ऐसे में इस जेट को मामूली तरीके से मार गिराना ईरान के लिए बड़ी बात है। सवाल उठ रहा है कि ईरान यह कारनामा कैसे कर पा रहा है? F35 गिराने को लेकर  फॉरेस्ट न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक मध्य तेरान में जब F35 हवाई हमले के लिए उड़ रहा था तभी उसे मार गिराया गया। ईरान की इस्लामिक रोशनरी गार्ड ने इसको लेकर ज्यादा टिप्पणी नहीं की। इससे पहले 19 मार्च को एक ऑपरेशन के दौरान ईरान ने F35 पर हमला किया था। जिसके बाद इसमें आग लग गई। हालांकि जेट के पायलट ने इसकी सुरक्षित लैंडिंग कर ली लेकिन विमान बच नहीं पाया। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अब यह विमान सर्विस के लायक नहीं बचा है। ईरान कैसे कर रहा यह कारनामा? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में F35 को गिराने के लिए चीन के एक इंजीनियर की सहारा पर ईरान के काम करने की संभावनाएं जाहिर की गई है। इसे भी पढ़ें: US-Israel Iran War Day 36 Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा? ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराया, इजरायल का जवाबी हमलादरअसल चीन के इंजीनियर ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था जिसमें यह बताया गया था कि कैसे F35 को आसानी से मार गिराया जा सकता है। इस वीडियो को फारसी सबटाइटल के साथ तैयार किया गया। इसमें यह बताया गया कि कैसे इनफ्रेड मिसाइलों, मोबाइल लांचरों और तत्कालिक सेंसरों जैसे आसानी से उपलब्ध कम लागत वाले हथियार से F35 को मारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ईरान में यह खूब वायरल भी हो रहा है। सीएनएन ने अमेरिका खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के हवाले से 19 मार्च को एक रिपोर्ट की। इसमें कहा गया था कि F35 पर ईरान ने फायरिंग की जिससे फाइटर जेट का संतुलन बिगड़ गया। इसकी वजह से विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel और US ने ईरान के बिजली संयत्र और बुशहर परमाणु केंद्र पर किया बड़ा हमला, 1 सुरक्षाकर्मी की मौत
    Next Article
    कमलनाथ, आनंद शर्मा, थरूर का सरकार को समर्थन:कांग्रेस नेताओं ने कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment