Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 'स्कूल चलो अभियान' और प्रवेश उत्सव:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया शुभारंभ

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में शिक्षा को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से 'स्कूल चलो अभियान' और 'प्रवेश उत्सव' का आयोजन किया गया। अर्बनहाट ऑडिटोरियम में आयोजित यह कार्यक्रम वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए प्रदेश स्तरीय अभियान के शुभारंभ से लाइव जुड़ा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बच्चों को किताबें वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल दिए गए, जबकि हरूगला विद्यालय के छात्र हर्षित को उनके अभिनव विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए सराहा गया। 'हर बच्चा स्कूल जाए' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक एलईडी वैन और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम और विधायक एमपी आर्या सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में फल लिपटे कागज ने खोला हत्या का राज:प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के पति का पहले गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जलाया
    Next Article
    बंदूक साफ करते समय गोली चलने से मौत:लखनऊ में घर के अंदर चली गोली, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment