Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंदूक साफ करते समय गोली चलने से मौत:लखनऊ में घर के अंदर चली गोली, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में शनिवार को एक घर में लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय गोली चलने से एक शख्स की मौत हो गई। घरवाले घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया- पिंक सिटी मिर्जापुर निवासी प्रकाश मिश्रा (50) अपने जानकीपुरम स्थित घर में लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें लग गई। सूचना मिलते ही थाना जानकीपुरम पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला हादसा लग रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 'स्कूल चलो अभियान' और प्रवेश उत्सव:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया शुभारंभ
    Next Article
    महोबा में डायल-112 की तत्परता से महिला की जान बची:फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास नाकाम, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment