Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में डायल-112 की तत्परता से महिला की जान बची:फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास नाकाम, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

    4 hours ago

    1

    0

    महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के तमौरा गांव में शनिवार सुबह घरेलू कलह के चलते चार बच्चों की मां गुड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही डायल-112 पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारा। समय रहते मिली मदद से महिला की जान बच गई। सूचना रामबिहारी नामक व्यक्ति ने दी थी, जिसने बताया कि उसकी पत्नी कमरे में बंद होकर आत्मघाती कदम उठा सकती है। पीआरवी-5824 की टीम में कमांडर उप-निरीक्षक रामकरन, सब-कमांडर प्रभुजी मिश्रा और चालक मोहम्मद शाहिद शामिल थे। पुलिस टीम ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल में सुरक्षित, हालत खतरे से बाहर महिला को तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। घटना के पीछे घरेलू कलह को मुख्य कारण बताया जा रहा है। पति रामबिहारी, जो आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप के कारण घर में अक्सर विवाद होते हैं। वहीं, पत्नी गुड़िया का कहना है कि पति के साथ अक्सर मारपीट होती है। दंपत्ति की शादी को 6 साल हो चुके हैं और उनके चार छोटे बच्चे हैं। पुलिस की सराहनीय तत्परता क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डायल-112 की टीम ने सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से चार मासूम बच्चों के अनाथ होने से बचाया जा सका। इस संवेदनशीलता की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि विवाद के असल कारणों का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंदूक साफ करते समय गोली चलने से मौत:लखनऊ में घर के अंदर चली गोली, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा
    Next Article
    असमोली सीट पर कौन मजबूत, विधायक पिंकी या कोई और:भाजपा से हरेंद्र सिंह या भारत यादव? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment