Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में रुपयों के विवाद में डबल मर्डर:आरोपी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में पैसों के लेनदेन के विवाद में अपने सगे भाई और एक रिश्तेदार की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम लता ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता अमलेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना 6 अगस्त 2021 को हुई थी। बिलग्राम थाना क्षेत्र के बरगवां निवासी अनमोल ने अपने भाई अवधेश और रिश्तेदार आशु पर सिलेंडर से हमला किया था। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मृतक आशु की मां राजकुमारी ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आशु, अपनी जेठानी के भाई अवधेश के साथ हरदोई शहर के विभूति नगर में शंभू के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना से तीन दिन पहले आरोपी अनमोल वहां आया था, जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते अनमोल ने सोते समय दोनों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर मकान मालिक शंभू, उनकी पत्नी सुमन और बेटा नीरज बचाने के लिए पहुंचे। आरोपी अनमोल ने उन पर भी हमला कर दिया और नीरज की उंगली दांत से काट ली। अदालत ने सभी साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद आरोपी को दोषी पाया। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माने की ₹10,000 की राशि में से आधी रकम वादिनी राजकुमारी को दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण:आईटीआई परिसर में 6 अप्रैल को होगा वितरण कार्यक्रम
    Next Article
    यूपी एटीएस ने अनपढ़ पपला को पकड़ा:आतंकी नेटवर्क से जुड़ा, परिवार को नहीं थी खबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment