Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में आंधी-बारिश से तबाही:50 हेक्टेयर से ज्यादा गेहूं की कटी फसल प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से 50 हेक्टेयर से अधिक कटी हुई गेहूं की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। शनिवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के साथ बिजली की चमक के बीच लगातार बारिश होती रही। इस दौरान आंधी की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि हवा में आर्द्रता लगभग 50 प्रतिशत रही। बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। जिन किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेतों में सूखने के लिए फैला दी थी, उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। किसानों के अनुसार, ऐसी कटी फसलों को 90 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, जो फसलें अभी खेतों में खड़ी थीं, उन्हें अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है। वहीं तिलहन की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जिन किसानों ने समय रहते तिलहन की कटाई कर ली थी, उन्हें फायदा हुआ, जबकि बाकी फसलें बारिश से खराब हो गईं। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। इस मामले पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने संज्ञान लेते हुए सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है, ताकि मुआवजे के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में तेज हवाओं के साथ बारिश:गेहूं और खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ी
    Next Article
    7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:बरेली में राजनीतिक संरक्षण में चल रहा था नशे का कारोबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment