Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण:आईटीआई परिसर में 6 अप्रैल को होगा वितरण कार्यक्रम

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 6 अप्रैल को आईटीआई परिसर में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 1591 चयनित लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा और सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। लाभार्थियों का चयन एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से 22 और 23 मार्च, 2025 को आईटीआई में आयोजित शिविर के दौरान किया गया था। वितरण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। प्रत्येक लाभार्थी का फोटो सत्यापन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उपकरणों को क्यूआर कोड के माध्यम से लाभार्थियों से जोड़ा जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लाभार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद के 16 विकास खंडों से कुल 60 बसों की व्यवस्था की गई है। संबंधित ब्लॉकों पर भोजन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी चयनित लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपनी पर्ची और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 8 बजे तक अपने विकास खंड मुख्यालय पहुंचें। जो लाभार्थी सीधे कार्यक्रम स्थल पर आना चाहते हैं, वे सुबह 9 बजे तक आईटीआई परिसर पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी-बारिश व ओले गिरे...आटो पर गिरा पेड़ चालक की मौत:कई जगहों पर पेड़ उखड़े, मौसम वैज्ञानिक बोले- 5 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा
    Next Article
    हरदोई में रुपयों के विवाद में डबल मर्डर:आरोपी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment