Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या डीएम ने गेहूं कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया:पारदर्शिता से डेटा अपलोड के निर्देश, 1.02 लाख हेक्टेयर में हुई खेती

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम 2025-26 के फसल कटाई प्रयोग (CCE) के अंतर्गत गेहूं की फसल का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण तहसील सदर के विकासखंड मसोधा स्थित ग्राम शिवदासपुर में किया गया। जनपद के 11 विकास खंडों में कुल 1 लाख 2 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती की गई है, जिसकी कटाई का कार्य किसानों द्वारा शुरू कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान, फसल कटाई प्रयोग के तहत दो अलग-अलग प्रयोगों (P1 और P2) में गेहूं की उपज दर्ज की गई। प्रयोग प्रथम (P1) में 22.90 किलोग्राम और प्रयोग द्वितीय (P2) में 21.21 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से फसल की स्थिति, उत्पादन और योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल कटाई प्रयोग पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संपन्न कराए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी प्रयोगों का डेटा सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से समयबद्ध तरीके से अपलोड किया जाए, जिससे किसानों को योजना का लाभ शीघ्र और सटीक रूप से मिल सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, अपर सांख्यिकी अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    रामायण में परशुराम का रोल भी निभाएंगे रणबीर कपूर:एक्टर ने खुद किया कन्फर्म, बोले- यह किरदार निभाना भी मेरे लिए खास अनुभव रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment