Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कई दिनों तक नहीं उठ रहा कूड़ा:असम में चुनाव के चलते सफाईकर्मी घर गए, कंपनियां बोलीं वैकल्पिक इंतजाम से उठ रहा कूड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बहुत सारे घरों-मोहल्लों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। वजह ये है कि कूड़े का उठान करने वाली रामकी कंपनी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) और लायंस एनवायरो के करीब 200 कर्मचारी असम विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए परिवार के साथ घर लौट गए हैं। इससे उन इलाकों में भी कूड़ा उठान पर असर पड़ा है जहां पर असम मूल के करीब 200 लोग निजी तौर पर घर-घर से कूड़ा उठाने का काम करते हुए आजीविका चलाते हैं। असम विधानसभा चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। माना जा रहा है कि मतदान के बाद सभी कर्मचारियों को वापस लौटने में 12 अप्रैल तक का समय लग सकता है। तब तक 50 हजार घरों के लिए कूड़ा उठान की समस्या बनी रहेगी। वैकल्पिक कर्मचारियों से भी राहत नहीं शहर के 77 वार्डों में LSA कंपनी कूड़ा एकत्र करने काम करती है। इस कंपनी के करीब 600 कर्मचारी घरों से कूड़ा कलेक्शन का काम करते हैं। इनमें से करीब 150 कर्मचारी चुनाव में वोट डालने के लिए असम अपने घर चले गए हैं। कंपनी ने वैकल्पिक कर्मचारी लगाए हैं मगर लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। वजह ये है कि वैकल्पिक कर्मचारियों को सभी घरों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में बहुत से घर, मोहल्ले और अपार्टमेंट ऐसे हैं जहां कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी के न पहुंचने की शिकायतें हैं। सड़कों पर भी दिखने लगे हैं कूड़े के ढेर दोनों कंपनियों के कर्मचारियों और निजी कूड़ा एकत्र करने वालों को मिलाकर देखें तो शहर में करीब 50 हजार घरों से कूड़ा उठाने का काम प्रभावित है।इससे प्रभावित मोहल्लों और कॉलोनियों में भी सड़कों पर कूड़ा नजर आने लगा है। वहीं, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि यदि कहीं पर कूड़ा उठान की समस्या आ रही है तो उसे दूर कराया जाएगा। कंपनियों को वैकल्पिक इंतजाम करना होगा। इस बारे में कंपनियों से भी बात की जाएगी कि अपने स्तर से निगरानी रखते हुए व्यवस्था में सुधार करें। कंपनी का दावा... अलग से लगाए गए हैं कर्मचारी रामकी कंपनी LSA के परियोजना प्रमुख अभय रंजन का कहना है कि कुछ कर्मचारी बाराबंकी व आसपास से बुलाए गए हैं। वह नए हैं इससे कुछ जगह समस्या आ रही होगी मगर जहां से शिकायत आती है उसे तुरंत दूर कराया जाता है। लायंस एनवायरो के मुखिया रणधीर सिंह ने कहा कि वैकल्पिक कर्मचारी लगाए गए हैं। कहीं से समस्या की कोई शिकायत नहीं है। शहर के 33 वार्डों में लायंस एनवायरो कंपनी कूड़ा कलेक्शन का काम करती है। इस कंपनी के करीब 50 कर्मचारी पूरे परिवार के साथ असम अपने घर गए हैं। इन कर्मचारियों के परिवार में अन्य सदस्य जैसे पत्नी, भाई आदि भी निजी तौर पर अलग-अलग इलाकों में घरों से कूड़ा उठाने का काम करते हैं। समस्या है तो यहां करें शिकायत टोल फ्री नंबर : 1533 जोन-1, 3,4, 6 व 7 के लिए टोल फ्री नंबर : 18001234999 जोन-2, 5 व 8 के लिए टोल फ्री नंबर : 18002026172 मोबाइल नंबर : 9219902911, 9219902912, 9219902913
    Click here to Read more
    Prev Article
    बबीना सीट पर विधायक राजीव पारीछा या कोई और:सपा से पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला या राहुल बबीना, बसपा से किसे बनाएंगे उम्मीदवार
    Next Article
    ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment