Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक से कटकर सिर धड़ से 10 फीट दूर गिरा:पहिया गर्दन के ऊपर से निकला; झांसी में बाइक से ड्यूटी जा रहा था

    18 hours ago

    1

    0

    झांसी में मंगलवार को नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार सफाईकर्मी को रौंद दिया। ट्रक का पहिया सफाईकर्मी की गर्दन के ऊपर से निकल गया। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग होकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। करीब 200 मीटर तक बाइक ट्रक में फंसी सड़क पर घिसटती रही और चिंगारी उठती रही। हादसा सुबह करीब 11 बजे बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुआ। सफाईकर्मी ड्यूटी पर जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक नंबर से शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी। गर्दन के ऊपर से ट्रक का पहिया निकला बड़ागांव थाना क्षेत्र के महाराजपुरा निवासी ब्रजलाल कुशवाहा (50) गुरसराय ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे। झांसी-कानपुर हाईवे के ग्वालियर रोड पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। जबकि उनकी बाइक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई। चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान ट्रक का अगला पहिया ब्रजलाल की गर्दन के ऊपर से निकल गया। पुलिस ने बाइक के नंबर से शिनाख्त की हादसे में ब्रजलाल का सिर धड़ से अलग होकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। चालक कुछ दूरी पर ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद एक युवक ने ब्रजलाल की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर उनकी डिटेल निकाली और परिवार को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्रजलाल के परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश कर रही है। बेटा बोला- बॉडी थी, लेकिन पापा का सिर नहीं था ब्रजलाल के बेटे हितेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह पापा घर से खाना लेकर अपनी डीलक्स बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। करीब 12 बजे गांव के ही एक परिचित का फोन मोहल्ले में रहने वाले एक भैया के पास आया। उन्होंने बताया कि बड़ागांव के पास ग्वालियर बाईपास पर हमारे मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उन्हीं भैया ने हम लोगों को हादसे की जानकारी दी। हम मम्मी को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पापा नहीं मिले। पुलिस उनकी बाइक को लोडर में रखवा रही थी। हमने पुलिसकर्मियों से पापा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इसके बाद हम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां भी पापा नहीं मिले। कुछ देर बाद पता चला कि हादसे में उनकी मौत हो गई है। इसके बाद हम मोर्चरी पहुंचे। वहां पापा की बॉडी थी, लेकिन उनका सिर नहीं था। ….…………….. ये खबर भी पढ़िए- यूपी की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर:लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो; 15 दिन पहले नौकरी छोड़ी थी यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए सेवा से इस्तीफा दिया था। मई में दिव्या मित्तल को देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया था। सोमवार रात करीब 11 बजे उन्होंने X पर पोस्ट कर इस्तीफा स्वीकार किए जाने की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में PRD जवानों का मानदेय बढ़ा, मुफ्त इलाज होगा:900 नई कोर्ट खुलेंगी; कैबिनेट बैठक में मंत्री मनोज पांडेय हेलिकॉप्टर से पहुंचे
    Next Article
    बमबाजी में घायल महिला की मौत पर अयोध्या-लखनऊ में हंगामा:शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, 22 दिन पहले बेटे की हत्या हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment