Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shivpal Yadav बोले, UP में 26 सीटों पर सपा प्रत्याशी तय, बाकी पर Congress से बातचीत जारी

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और बाकी सीटों पर कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद फैसला किया जाएगा। यादव ने जिला मुख्यालय पर एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान संवाददाताओं से कहा कि सपा ने राज्य की 26 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिये और बाकी सीटों पर कांग्रेस से बातचीत के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लक्ष्य चुनाव जीतना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाना है।कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत के बीच उन्होंने कहा कि गठबंधन के सहयोगियों को उन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आपसी सहमति बनानी चाहिए, जहां उनकी जीत की वास्तविक संभावना हो और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा से निराश है और सत्तारूढ़ दल कमजोर हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से आम लोग, महिलाएं और युवा परेशान हैं।यादव ने विश्वास जताया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के नेतृत्व वाला गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। हालांकि, उन्होंने गठबंधन के संभावित स्वरूप को लेकर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक प्रवचनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह सभी धार्मिक संतों और भागवत कथावाचकों का सम्मान करते हैं।यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में भी नियमित रूप से भागवत कथाओं का आयोजन होता है और उन्होंने कभी धार्मिक प्रवचनों का विरोध नहीं किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress के संविधान मार्च पर JDU का हमला, राजीव रंजन ने याद दिलाया आपातकाल
    Next Article
    Sumitomo Bengaluru के पास 100 एकड़ में बनाएगी Industrial Park, कर्नाटक मंत्री ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment