Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:नकदी लेकर नहीं करते थे ट्रांसफर, व्यापारी को बनाते थे शिकार

    7 hours ago

    1

    0

    शामली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नकदी लेकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पकड़े गए तीनों आरोपी सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी के आधार पर की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। नकदी लेकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने का वादा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक का है, जहां संजय पुत्र हरिराम ने 18 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तीन युवकों ने उनसे नकदी लेकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का वादा किया, लेकिन उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी नकुल पुत्र पल्लू, रजत पुत्र महिपाल और टिंकू पुत्र मैनपाल, गांव बिलासपुर, थाना देवबंद के निवासी हैं। तीनों की करीब 20-21 वर्ष है। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने व्यापारी को ठगी का शिकार बनाया था। इनके खिलाफ अन्य जनपदों में भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिल रही है, जिसके लिए संबंधित जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में नहर में गिरने से युवक की मौत:बाइक अनियंत्रित होने से हादसा, बच्ची सुरक्षित
    Next Article
    अखिलेश के आरक्षण वाले बयान संजय निषाद का वार:चंदौली में बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक वाली राजनीति की है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment