Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'Exporter's Voice' के नाम नई संस्था बनाएंगे निर्यातक:विशाल अग्रवाल को 'यस' से निकाले जाने के बाद दो धड़ों में बंटी एक्सपोर्ट इंडस्ट्री

    1 hour ago

    1

    0

    यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (YES) के पूर्व नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल को संस्था से आउट करने के बाद मुरादाबाद की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री दो फाड़ होती नजर आ रही है। इस फैसले के विरोध में लामबंद हुए 100 से अधिक निर्यातकों ने 'Exporter's Voice' के नाम नई संस्था बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके लिए निर्यातकों के आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज संकलित किए जा रहे हैं। बता दें कि मुरादाबाद अपने हस्तशिल्प उत्पादों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दुनियाभर के 130 से भी अधिक देशों को मुरादाबाद से करीब 15000 करोड़ रुपए सालाना के हस्तशिल्प उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। मुरादाबाद में हस्तशिल्प की 2000 से अधिक यूनिट हैं। इन फैक्ट्रियों में पीतल, कांच, लकड़ी, आयरन आदि के हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर निर्यात किए जाते हैं। मुरादाबाद में बड़ी हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री होने की वजह से यहां निर्यातकों की अपनी संस्थाएं और एसोसिएशन हैं। इंटरनेशनल लेवल पर EPCH (एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट) का जिम्मा है कि वो हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट को प्रमोट करे। यही संस्था साल में दो बार दिल्ली फेयर के नाम से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का आयोजन भी करती है। वर्तमान में मुरादाबाद के निर्यातक नीरज खन्ना इसके चेयरमैन हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से ईपीसीएच और निर्यातकों के दूसरे संगठनों में रह रहकर टकराव की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ईपीसीएच में फंड और ट्रैवलिंग एक्सपेंस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं। बाद में पता चला कि ईपीसीएच चेयरमैन नीरज खन्ना का इस्तीफा हो गया है, उनके इस्तीफे की कॉपी भी सामने आई। लेकिन बाद में नीरज खन्ना ने साफ किया वो ही ईपीसीएच चेयरमैन हैं और इस तरह उनके इस्तीफे का चैप्टर बंद हो गया था। नेशनल चेयरमैन रहे विशाल अग्रवाल को ‘यस’ से आउट कर दिया गुरुवार को फिर से हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री से टकराव की खबरें सामने आईं। पता चला कि यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी ‘यस’ के चेयरमैन रहे निर्यातक विशाल अग्रवाल को ही ‘यस’ से आउट कर दिया गया है। विशाल पर आरोप लगा है कि वह ‘यस’ विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। इसलिए उन्हें ‘यस’ फैमिली से बाहर किया जा रहा है। वहीं विशाल अग्रवाल का कहना है कि उन्हें निर्यातकों के हित में आवाज उठाने की सजा दी गई है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट जंग के दौरान इंडस्ट्री पर मंडराए मंदी के बादलों को देखते हुए उन्होंने ईपीसीएच से फेयर फीस कम करने की मांग की थी। इसी तरह की मांग लघु उद्योग भारती ने भी सैकड़ों निर्यातकों की ओर से ईपीसीएच ईडी के सामने रखी है। सभी निर्यातकों की यही मांग है कि फेयर फीस को 2500 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक घटा दिया जाए। 2018 से नहीं हुए मुरादाबाद एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के चुनाव मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन मुरादाबाद के निर्यातकों की बहुत पुरानी एसोसिएशन है। कुछ निर्यातकों का कहना है कि 2018 के बाद से इस एसोसिएशन का चुनाव नहीं हुआ है। नवेद उर रहमान इस संस्था के अध्यक्ष और अवधेश अग्रवाल सेक्रेटरी हैं। 2018 में चुनी गई बॉडी ही अभी तक काम कर रही है। कुछ पुराने और दिग्गज निर्यातकों ने नई टीम के व्यवहार से आहत होकर ‘द हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन’ के नाम से अलग संस्था बना ली थी। अब यस में छिड़े विवाद के बाद 'Exporter's Voice' के नाम से नई संस्था बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। 2009 में हुआ था यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (YES) का गठन ‘YES’ का गठन शहर के कुछ युवा निर्यातकों ने मिलकर 2009 में किया था। अनूप शंखधार इसके फाउंडर चेयरमैन थे। अनूप शंखधार 2012 तक चेयरमैन रहे। इसके बाद 2012 में नीरज खन्ना यस के चेयरमैन बने। उनके बाद रोहित ढल और फिर उदित सरन को चेयरमैन बनाया गया। उदित सरन के बाद एक बार फिर से मिड टर्म में रोहित ढल को यस का चेयरमैन बनाया गया। रोहित ढल के बाद 2020 में विशाल अग्रवाल यस के चेयरमैन बने थे। जिन्हें गुरुवार को यस से आउट कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न फटेंगे और न होंगे कड़क, रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं सूजी कटलेट
    Next Article
    लखनऊ में ट्रक ने ठेकेदार को रौंदा:सिर के पर से गुजर गया पहिया, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े; साइट से वापस लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment