Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश के आरक्षण वाले बयान संजय निषाद का वार:चंदौली में बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक वाली राजनीति की है

    9 hours ago

    1

    0

    चंदौली के डाक बंगला गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग पर सवाल उठाए। निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सभी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पेश किया है। कैबिनेट मंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निषाद, केवट, मल्लाह और राजभर जैसी जातियां पिछड़ी हुई हैं, लेकिन पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर 'मिल्कमैन' और दलितों के आरक्षण पर 'लेदरमैन' का कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा ने हमेशा अपने वोट बैंक को देखते हुए काम किया। संजय निषाद ने कांग्रेस सरकार के 1950 के कानून का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस कानून के तहत आरक्षण का लाभ केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को मिलता था, क्योंकि उन्हें भारत का मूल निवासी माना गया था। ईसाई और मुस्लिम जातियों को इस सूची में शामिल नहीं किया गया था। निषाद ने अखिलेश यादव से मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग करने से पहले कांग्रेस से सवाल पूछने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मत्स्य विभाग के माध्यम से निषाद समाज के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। निषाद ने दावा किया कि अब निषाद समाज के लोग जागरूक हो गए हैं और अपने अधिकार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व की सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों पर इन समाजों को केवल वोट बैंक बनाकर रखने और सुविधाओं के नाम पर 'झुनझुना' पकड़ाने का आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:नकदी लेकर नहीं करते थे ट्रांसफर, व्यापारी को बनाते थे शिकार
    Next Article
    फर्रुखाबाद बाइक भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत:पत्नी सहित तीन घायल, शादी में शामिल होने कन्नौज जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment