Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में अल्ट्रासाउंड संचालक की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक अल्ट्रासाउंड संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना खंद्रावली गांव के पास देर शाम हुई, जब युवक अपने सेंटर से गांव लौट रहा था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान खंद्रावली गांव निवासी आशु के रूप में हुई है। वह शामली स्थित अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर से गांव लौट रहा था। खंद्रावली चौकी से कुछ ही दूरी पर गांव के दूसरे रास्ते पर अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। परिजनों को घटना की सूचना कई घंटों बाद मिली। परिजनों का आरोप है कि आशु कल शाम करीब 7 बजे शामली से लौट रहा था, तभी उसकी हत्या कर दी गई। उनका कहना है कि आशु की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिजनों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एडिशनल एसपी अमित शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक आशु की दो महीने पहले ही शादी तय हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश में 7 मई से 'स्व गणना' शुरू:नागरिक घर बैठे भर सकेंगे जनगणना की जानकारी
    Next Article
    रामगढ़ताल में डिवाइडर तोड़कर घुसी कार, देखें VIDEO:डूबने पर कार सवारों ने बचाई जान, 1 घंटे बाद क्रेन से निकली कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment