Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगढ़ताल में डिवाइडर तोड़कर घुसी कार, देखें VIDEO:डूबने पर कार सवारों ने बचाई जान, 1 घंटे बाद क्रेन से निकली कार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में नौकायन रोड पर शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सीधे रामगढ़ताल ताल में जा गिरी। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, जबकि कई लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इलाके में चर्चा का विषय बन गई। देखिए घटना की 2 तस्वीरें अब विस्तार से पढ़िए शनिवार सुबह नौकायन रोड पर सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान एक कार सड़क किनारे बैक की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को पीछे करते समय चालक अचानक संतुलन खो बैठा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कार डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे रामगढ़ताल में जा गिरी। ताल का पानी काफी गहरा होने के कारण कार तेजी से डूबने लगी। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोग कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए ताल की ओर दौड़े। कार में सवार दो युवक अचानक हुई इस घटना से घबरा गए थे। लेकिन उन्होंने समय रहते सूझबूझ दिखाई। जैसे ही कार पानी में डूबने लगी, दोनों ने तुरंत खिड़की खोलकर दोनों युवक बाहर निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात का जायजा लिया और तुरंत कार को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में क्रेन की मदद से कार को ताल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी इसे लापरवाही का नतीजा बताते हुए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में अल्ट्रासाउंड संचालक की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    भाभी को देख स्टेज से वरमाला फेंक भागा दूल्हा:आगरा में शादी समारोह में भाभी का बखेड़ा, बोली-ये मेरा पति है, भाई और पिता हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment