Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश में 7 मई से 'स्व गणना' शुरू:नागरिक घर बैठे भर सकेंगे जनगणना की जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर: जनगणना प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 'स्व गणना' (Self Enumeration) की पहल शुरू की जा रही है। उत्तर प्रदेश में नागरिक 7 मई से 21 मई 2026 तक अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे ही जनगणना की पूरी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। प्रशासन के अनुसार, राज्य में जनगणना का प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित 33 प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे। 'स्व गणना' की सुविधा इस पारंपरिक प्रक्रिया से पहले उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिकों को स्वयं डेटा भरने का अवसर मिलेगा। 'स्व गणना' के लिए नागरिकों को निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। इसमें राज्य का चयन, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना, भाषा का चयन कर ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापन, जिला, पिन कोड व पूरा पता भरना और मानचित्र पर अपने घर की सटीक लोकेशन निर्धारित करना शामिल है। इसके बाद जनगणना से जुड़े सभी 33 प्रश्नों के उत्तर भरकर 'सेव एंड प्रोसीड' (Save and Proceed) करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर प्रत्येक परिवार को 12 अंकों की एक विशिष्ट स्व गणना पहचान संख्या (SEID) प्रदान की जाएगी। इस संख्या को सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 22 मई से शुरू होने वाली डोर-टू-डोर जनगणना के दौरान जिन परिवारों ने पहले ही 'स्व गणना' कर ली है, उन्हें केवल अपनी एसईआईडी (SEID) प्रगणक को बतानी होगी। इसके आधार पर प्रगणक द्वारा जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, जिससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित बनेगी। अधिकारियों का मानना है कि यह नई पहल डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जनगणना को न केवल आसान बनाएगी, बल्कि आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामघाट पर प्रशासन सख्त, बिना लाइफ जैकेट नाव पर कार्रवाई:जबलपुर दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चला अभियान
    Next Article
    शामली में अल्ट्रासाउंड संचालक की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment