Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली का एक्यूआई 24 घंटे में 94 से 300 पहुंचा:देश के प्रदूषित शहरों में पांचवें स्थान पर, सांस के मरीज बरतें सावधानी

    20 hours ago

    2

    0

    शामली की हवा 24 घंटे में अचानक प्रदूषित हो गई। शुक्रवार को 94 एक्यूआई पर रहा प्रदूषण स्तर शनिवार को बढ़कर 300 पर पहुंच गया। एक दिन में 206 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, शनिवार सुबह एक्यूआई 101 दर्ज किया गया था। इसके साथ ही शामली देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। यह इस सीजन में जिले में दर्ज प्रदूषण का अब तक का सर्वाधिक स्तर है। हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण आंकड़े प्रभावित होने की आशंका जताई है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 94 दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को यह बढ़कर 300 हो गया। देश के प्रदूषित शहरों की सूची में तमिलनाडु का गुम्मिडिपूंडी 342 एक्यूआई के साथ पहले स्थान पर रहा। बीकानेर में 311, धारूहेड़ा में 305 और भिवाड़ी में 301 एक्यूआई दर्ज किया गया। शामली 300 एक्यूआई के साथ पांचवें स्थान पर रहा। घटता-बढ़ता रहा प्रदूषण प्रदूषण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 10 नवंबर को शामली का एक्यूआई 282, 11 नवंबर को 225, 13 नवंबर को 311, 14 नवंबर को 203 और 15 नवंबर को 252 दर्ज किया गया था। 16 नवंबर को बारिश के बाद प्रदूषण घटकर 129 पर पहुंच गया। इसके बाद 19 नवंबर को एक्यूआई 89 और 20 नवंबर को 94 रहा। शनिवार को अचानक बढ़कर 300 हो गया। तकनीकी खराबी से प्रभावित हो रहे आंकड़े प्रदूषण नियंत्रण विभाग के कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता (जेआरएफ) दिवाकर ने बताया कि शामली में स्थापित वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन में तकनीकी खराबी आ रही है, जिससे आंकड़े प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को भी तकनीकी खराबी के कारण एक्यूआई का आंकड़ा अधिक दर्ज होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर नजर रखने के साथ लोगों को कूड़ा और अपशिष्ट नहीं जलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रदूषित हवा से सांस संबंधी परेशानी का खतरा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार, एक्यूआई 300 खराब श्रेणी में आता है। इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से स्वस्थ लोगों को भी खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। हवा में मौजूद पीएम 2.5 के सूक्ष्म कण फेफड़ों तक पहुंचकर स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। मौसम में ठंडक और हवा की कम गति के कारण प्रदूषक कण वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। सांस के मरीज बरतें विशेष सावधानी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार के अनुसार, प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा, दमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे लोग सुबह और शाम खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचें। जरूरी होने पर बाहर निकलते समय एन-95 मास्क लगाएं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को धूल और धुएं से दूर रखें। मरीज अपनी निर्धारित दवाएं और इनहेलर नियमित लेते रहें। सांस फूलने या सीने में जकड़न होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची अभियान में 2,919 आवेदन मिले:छानबे में सबसे ज्यादा 1,576 फार्म जमा, मझवां में सबसे कम 193
    Next Article
    कानपुर में आज छाएंगे बादल, बारिश के आसार:23 नवंबर के बाद ठंड और गलन बढ़ेगी, तापमान भी कम होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment