Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BepiColombo अंतरिक्ष यान 8 साल बाद बुध की कक्षा में पहुंचा, ESA ने की पुष्टि

    9 minutes from now

    4

    0

    आंतरिक सौर मंडल में आठ साल की लंबी यात्रा के बाद दो अंतरिक्ष यान सूर्य के सबसे करीब स्थित बुध ग्रह की कक्षा में पहुंच गए हैं और अब ये दोनों यान अलग-अलग कक्षाओं से इस सबसे छोटे ग्रह के उन रहस्यों से पर्दा उठाएंगे जिनकी गुत्थी वैज्ञानिक अब तक नहीं सुलझा सके हैं। यूरोपीय और जापानी अंतरिक्ष एजेंसियों के ये दो रोबोटिक खोजी यान अगले महीने एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे। इसके बाद वे अलग-अलग ऊंचाइयों से इस तपते हुए छोटे ग्रह का मानचित्र तैयार करेंगे और उसका अध्ययन करेंगे।दो अरब डॉलर की इस संयुक्त अंतरिक्ष यात्रा को ‘बेपीकोलंबो’ नाम दिया गया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से ‘बेपीकोलंबो’ के बुध ग्रह पर पहुंचने की घोषणा की। प्रणोदक को कई बार चालू करके अंतरिक्ष यान की गति इतनी कम की गई कि ग्रह के कमजोर गुरुत्वाकर्षण ने उसे अपनी कक्षा में खींच लिया।हालांकि, जर्मनी में बैठे उड़ान नियंत्रकों को यह पुष्टि करने में कई घंटे लग गए कि बेपीकोलंबो बुध की कक्षा में पहुंच चुका है। वे ग्रह से 9.4 करोड़ मील दूर थे। बेपीकोलंबो बुध ग्रह पर पहुंचने वाले तीसरे अंतरिक्ष यान हैं।बुध सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह है और आकार में हमारे चंद्रमा से थोड़ा ही बड़ा है। एक दशक से अधिक समय बाद यह पहला अंतरिक्ष मिशन है जो बुध तक पहुंचा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ‘मैरिनर-10’ अंतरिक्ष यान 1970 के दशक के मध्य में तीन बार बुध ग्रह के पास से गुजरा था।इस मिशन की टीम में दिवंगत इतालवी गणितज्ञ ज्यूसेपे बेपी कोलंबो भी शामिल थे, जिनके नाम पर इस नए मिशन का नाम रखा गया है। नासा का मैसेंजर अंतरिक्ष यान 2011 में बुध की कक्षा में पहुंचा था। ईंधन खत्म होने के बाद 2015 में वह ग्रह से टकराकर नष्ट हो गया।वर्ष 2018 में प्रक्षेपित बेपीकोलंबो ने बुध तक पहुंचने के लिए धीमा और घुमावदार रास्ता अपनाया। इस दौरान वह एक बार पृथ्वी, दो बार शुक्र और छह बार बुध ग्रह के पास से गुजरा। इन ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण का इस्तेमाल करके उसकी दिशा और गति बदली गई।इस पूरी यात्रा में अंतरिक्ष यान ने छह अरब मील से अधिक दूरी तय की। मिशन के प्रमुख वैज्ञानिक गेरेंट जोन्स ने कहा कि वह और उनकी टीम के अन्य सदस्य वसंत ऋतु में नए आंकड़ों के मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन से ग्रह पर एक ही समय में दो अंतरिक्ष यानों द्वारा किए गए अभूतपूर्व मापों की तुलना करने का अवसर मिलेगा।अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचने के बाद यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का उपग्रह और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का छोटा अंतरिक्ष यान बुध के घने आंतरिक भाग और बाहरी चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे। इसके अलावा वे ग्रह के अन्य हिस्सों का भी अध्ययन करेंगे, जिनमें उल्कापिंडों के टकराने से बने गड्ढे, ज्वालामुखीय मैदान, पहाड़ों की लंबी धारदार चोटियां और लगभग 4.5 किलोमीटर तक ऊंची चोटियां शामिल हैं। बुध ग्रह पर तापमान 427 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो सकता है।इससे अंतरिक्ष यान की इलेक्ट्रॉनिक और इंजीनियरिंग प्रणालियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारी इस मिशन को कम से कम पृथ्वी के एक वर्ष तक जारी रखना चाहते हैं, जो बुध के चार वर्ष के बराबर होगा। जोन्स ने एक ईमेल में कहा, ‘‘अंतरिक्ष यान और उसके उपकरणों को जितना संभव हो सके ठंडा रखना जरूरी है।यह अपने आप में एक बहुत बड़ी तकनीकी चुनौती है।’’ पृथ्वी के अपेक्षाकृत नजदीक होने के बावजूद बुध सौर मंडल के सबसे कम खोजे गए ग्रहों में से एक है। केवल बाहरी ग्रह यूरेनस और नेपच्यून पर इससे कम अंतरिक्ष यान पहुंचे हैं। इन दोनों ग्रहों के पास 1980 के दशक में केवल एक बार ‘वॉयेजर-2’ अंतरिक्ष यान गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Greater Noida में 2027 में होगी WorldSkills Asia प्रतियोगिता, PM Narendra Modi ने की घोषणा
    Next Article
    Mexico में FBI के वांछित Fausto Isidro Meza Flores की गिरफ्तारी के बाद हिंसा, 11 मरे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment