Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mexico में FBI के वांछित Fausto Isidro Meza Flores की गिरफ्तारी के बाद हिंसा, 11 मरे

    51 minutes ago

    6

    0

    मेक्सिको के सिनालोआ राज्य में कुख्यात मादक तस्कर फाउस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ एल चापो इसिड्रो’ की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के 10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों में शामिल मेसा फ्लोरेस को शनिवार को गिरफ्तार कर मेक्सिको सिटी ले जाया गया। शुक्रवार रात गुआसावे शहर में मेक्सिको की सेना और मादक पदार्थ गिरोह के बंदूकधारियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।इसके बाद शहर में ट्रकों और कारोबारी प्रतिष्ठान में आग लगा दी गयी। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सात संदिग्ध गिरोह सदस्य और चार सैनिक मारे गए। मेसा फ्लोरेस पहले ‘बेल्ट्रान लेवा’ गिरोह का नेतृत्व करता था और बाद में अपने आपराधिक संगठन ‘मेजा-फ्लोरेस ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन’ का प्रमुख बन गया।अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर पांच करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया था। उस पर अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी करने और अवैध हथियार रखने के आरोप हैं। मेक्सिको सरकार ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन की खुफिया जानकारी से गिरफ्तारी में मदद मिली।हिंसा के दौरान नागरिकों ने दुकानों में छिपकर जान बचाई। अमेरिका और मेक्सिको की सरकारों ने गिरफ्तारी को सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता बताया। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि मादक पदार्थ गिरोहों के सरगनाओं को गिरफ्तार करने से उनके गुटों में सत्ता संघर्ष और हिंसा बढ़ सकती है।उनका कहना है कि सरगनाओं की गिरफ्तारी से पूरे आपराधिक नेटवर्क का खात्मा नहीं होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BepiColombo अंतरिक्ष यान 8 साल बाद बुध की कक्षा में पहुंचा, ESA ने की पुष्टि
    Next Article
    दक्षिणी Nigeria के बायेल्सा में बड़ा Boat Accident, कम से कम 24 यात्रियों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment