Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस ने जेलेंस्की के गृहनगर पर मिसाइलें दागीं:7 साल के बच्चे समेत 2 की मौत, 60 घायल; यूक्रेन ने भी रूस पर ड्रोन हमले किए

    1 hour ago

    1

    0

    रूस ने लगातार दूसरी रात यूक्रेन को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह पर रूस ने शुक्रवार रात मिसाइल हमला किया। जेलेंस्की के मुताबिक, हमले के बाद शहर में चार जगह आग लगी। 25 अपार्टमेंट इमारतों के साथ अस्पताल, स्कूल, दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इसमें 7 साल के बच्चे और 20 साल की युवती की मौत हो गई। वहीं, 6 बच्चों समेत 60 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन ने भी रूस के सीमावर्ती इलाकों ब्रियांस्क और बेलगोरोद में ड्रोन हमले किए। इनमें 3 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले की 4 तस्वीरें… पोलैंड में भी दो रूसी मिसाइलें गिरीं क्रिवी रिह पर हमले से कुछ घंटे पहले पोलैंड में दो रूसी मिसाइलें और एक संदिग्ध ड्रोन गिरा था। पोलैंड के प्रधानमंत्री ने इसे उकसावे की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके देश में चल रहे यूरोपीय देशों के सैन्य अभ्यास के दौरान हुई। दरअसल, पोलैंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सैन्य अभ्यास चल रहा है। इसमें शुक्रवार को यूरोपीय देशों की सेनाएं शामिल हुईं। इस अभ्यास में सैनिकों को यूक्रेन में युद्ध खत्म होने के बाद संभावित शांति मिशन के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मिशन का मकसद यूक्रेन में हालात संभालने और उसकी सेना को दोबारा मजबूत बनाने में मदद करना है। यूरोपीय देश पहले भी रूस पर पूरे महाद्वीप में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते रहे हैं। पोलैंड में मिसाइलें और ड्रोन गिरने की घटना से रूस और यूरोपीय देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। रूस क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला ले रहा रूस का यह हमला क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के हमले के बाद हुआ। यह पुल क्रीमिया को रूस से जोड़ता है। इस हफ्ते यूक्रेन ने तीसरी बार इसे निशाना बनाया था। यह पुल सड़क और रेलवे दोनों के लिए इस्तेमाल होता है। यह यूरोप का सबसे लंबा पुल है और पुतिन के लिए काफी अहम माना जाता है। यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूस की सैन्य सप्लाई और सामान पहुंचाने वाले रास्तों को निशाना बना रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को क्रीमिया ब्रिज पर हमले पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि रूस इस हमले का दर्दनाक जवाब देगा। रूस ने क्रीमिया पर कब्जे के बाद बनाया था पुल करीब 3.6 अरब डॉलर की लागत से बना केर्च ब्रिज रूस ने क्रीमिया पर कब्जे के बाद बनवाया था। यूक्रेन इसे रूस के कब्जे का प्रतीक मानता है और पहले भी इसके निर्माण को अवैध बता चुका है। यूक्रेन की सेना का कहना है कि यह पुल रूसी सेना के लिए बेहद अहम है। इसके जरिए दक्षिणी इलाकों में तैनात रूसी सैनिकों तक ईंधन, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण पहुंचाए जाते हैं। हालांकि, पुतिन ने दावा किया है कि पुल का इस्तेमाल केवल आम नागरिक करते हैं। यूक्रेन इससे पहले भी दो बार इस पुल को उड़ाने की कोशिश कर चुका है। 2022 में ट्रक में बम रखकर हमला किया गया था। इसके बाद 2023 में समुद्री ड्रोन से इसे निशाना बनाया गया था। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… रूस ने क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला लिया: यूक्रेन पर 400 ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं, 8 मौतें, पुतिन ने कहा था- दर्दनाक जवाब देंगे रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया ब्रिज पर लगातार हमले का बदला अब ले लिया है। यूक्रेन पर गुरुवार रात 400 से ज्यादा ड्रोन और 110 से ज्यादा मिलाइलें दागीं गई। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi बिहार को देंगे सौगात, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं और Nitish Setu का उद्घाटन
    Next Article
    FBI का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया गिरफ्तार:मैक्सिको के स्टेडियम में बेसबॉल मैच के दौरान ऑपरेशन, आर्मी ने हेलिकॉप्टर से गोलियां चलाईं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment