Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FBI का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया गिरफ्तार:मैक्सिको के स्टेडियम में बेसबॉल मैच के दौरान ऑपरेशन, आर्मी ने हेलिकॉप्टर से गोलियां चलाईं

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका की जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल ड्रग माफिया फॉस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोरेस को मैक्सिको की सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। CNN के मुताबिक, एक बेसबॉल मैच के दौरान शुक्रवार रात उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से भी फायरिंग की गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर दर्शक स्टेडियम से भागने लगे और खिलाड़ियों को भी मैदान छोड़ना पड़ा। FBI ने इसिद्रो पर ₹46 करोड़ का इनाम रखा था ड्रग माफिया इसिद्रो मैक्सिको के गुआसावे शहर में सक्रिय मेजा-फ्लोरेस क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन का प्रमुख है। FBI के मुताबिक, मेजा फ्लोरेस पर अमेरिका में बड़ी मात्रा में हेरोइन, मेथामफेटामाइन, कोकीन, फेंटानिल और गांजा पहुंचाने, रखने और उनकी सप्लाई करने का आरोप है। FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 50 लाख डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था। मेजा फ्लोरेस पर 2019 में ड्रग तस्करी और हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इससे पहले 2012 में भी उस पर ड्रग तस्करी के आरोप लगे थे। मेक्सिको से अमेरिका पहुंचती है ड्रग्स की बड़ी सप्लाई अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े ड्रग बाजारों में से एक है। मेक्सिको से यहां कोकीन, हेरोइन, मेथामफेटामाइन और फेंटानिल जैसे नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचती है। अमेरिकी ड्रग एजेंसी के मुताबिक, सिनालोआ और जलिस्को न्यू जनरेशन जैसे कार्टेल इस कारोबार में शामिल हैं। ये गिरोह ड्रग्स बनाने से लेकर उनकी सप्लाई तक का काम करते हैं। इनमें फेंटानिल अमेरिका के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। इसकी थोड़ी सी ज्यादा मात्रा भी जानलेवा हो सकती है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी CDC के मुताबिक, 2025 में फेंटानिल से करीब 38 हजार लोगों की मौत हुई, जबकि 2024 में यह आंकड़ा करीब 50 हजार था। वहीं, मेक्सिको में ये गिरोह इतने ताकतवर हो चुके हैं कि कई इलाकों में पुलिस और सरकारी अधिकारियों को भी चुनौती देते हैं। हथियारों, धमकियों और रिश्वत के दम पर ये अपना कारोबार चलाते हैं। कई जगह लोग इनके डर में रहते हैं और स्थानीय प्रशासन भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने से बचता है। इन वॉन्टेड ड्रग माफियाओं को भी पकड़ा जा चुका है राफेल कारो क्विंटेरो (2022): मेक्सिको के सबसे पुराने और बड़े ड्रग माफियाओं में शामिल राफेल कारो क्विंटेरो को 15 जुलाई 2022 को मेक्सिको के सिनालोआ में गिरफ्तार किया गया था। उस पर 1985 में अमेरिकी ड्रग एजेंसी के एजेंट एनरिक 'किकी' कामरेना के अपहरण और हत्या में शामिल होने का आरोप था। FBI ने उसे 2018 में अपनी मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया था। जोस रोडोल्फो विलारियल हर्नांडेज (2023): 'एल गातो' के नाम से मशहूर विलारियल हर्नांडेज को 7 जनवरी 2023 को मेक्सिको के अतिजापन शहर से गिरफ्तार किया गया था। उस पर अमेरिका के टेक्सास में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने और उसका पीछा करवाने का आरोप था। FBI ने अक्टूबर 2020 में उसे अपनी मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया था। मैक्सिको के ड्रग कार्टेल्स का इतिहास मैक्सिको में ड्रग कार्टेल्स का कारोबार 20वीं सदी के आखिरी दशकों में तेजी से बढ़ा। उस समय कोलंबिया के ड्रग तस्कर अमेरिका में कोकीन पहुंचाने के लिए मैक्सिको के रास्ते का इस्तेमाल करते थे। धीरे-धीरे मैक्सिको के तस्कर खुद ड्रग्स की सप्लाई करने लगे। इसी दौरान सिनालोआ और जलिस्को न्यू जनरेशन जैसे बड़े कार्टेल्स ताकतवर बने। जोकिन 'एल चापो' गुजमान ने सिनालोआ कार्टेल को दुनिया के सबसे बड़े ड्रग गिरोहों में शामिल कर दिया। इस गिरोह ने ड्रग्स की तस्करी के लिए कई देशों तक फैला नेटवर्क बनाया। कार्टेल्स ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए हिंसा और भ्रष्टाचार का सहारा लिया। अमेरिका में नशीले पदार्थों की भारी मांग ने इन कार्टेल्स का कारोबार और बढ़ाया। पहले ये मुख्य रूप से कोकीन और हेरोइन की तस्करी करते थे, लेकिन बाद में फेंटानिल जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों का कारोबार भी शुरू कर दिया। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल सजा: निखिल गुप्ता खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी, कोर्ट में पन्नू से माफी मांगी अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस ने जेलेंस्की के गृहनगर पर मिसाइलें दागीं:7 साल के बच्चे समेत 2 की मौत, 60 घायल; यूक्रेन ने भी रूस पर ड्रोन हमले किए
    Next Article
    बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के 50 घर जलाए:PM रहमान के पार्टी लीडर्स की हत्या के बाद हिंसा, पूर्व सांसदों के घरों पर भी हमला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment