Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राहकों से वसूली 1.97 लाख की किस्तें लेकर कर्मचारी गायब:वरिया में आरबीएल फिनसर्व कंपनी ने दर्ज कराया केस, रकम का हिसाब नहीं मिला

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के बैतालपुर स्थित आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड में ग्राहकों से ऋण की किस्तों के रूप में वसूले गए 1,97,857 रुपए के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के एक कर्मचारी पर रकम वसूलने के बाद उसे शाखा में जमा नहीं करने का आरोप है। आंतरिक जांच में हिसाब नहीं मिलने पर शाखा प्रबंधक ने गौरीबाजार थाने में शिकायत की। पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे आरोपी धनंजय विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राहकों की शिकायत पर कराई गई जांच शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धनंजय विश्वकर्मा बैतालपुर शाखा में ग्रुप लोन ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। उसका कर्मचारी कोड RFL1031155 था। कंपनी की प्रक्रिया के अनुसार, ग्रुप लोन ऑफिसर ग्राहकों से ऋण की किस्तें वसूलते हैं। दिन के अंत में वसूली गई रकम शाखा में जमा करनी होती है, ताकि उसे ग्राहकों के ऋण खातों में दर्ज किया जा सके। शाखा प्रबंधक के मुताबिक, कई ग्राहकों ने मौखिक शिकायत की थी कि उनके द्वारा जमा की गई किस्तें ऋण खातों में दर्ज नहीं हो रही हैं। इसके बाद कंपनी ने आंतरिक जांच कराई। जांच में 1,97,857 रुपए का हिसाब नहीं मिला कंपनी की जांच में धनंजय द्वारा ग्राहकों से वसूली गई कुल 1,97,857 रुपए की रकम का हिसाब नहीं मिला। आरोप है कि उसने ग्राहकों से किस्तों की रकम लेने के बाद उसे शाखा में जमा नहीं किया और कथित तौर पर निजी इस्तेमाल में ले लिया। कंपनी प्रबंधन ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू गौरीबाजार पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर धनंजय विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी-मंडलायुक्त ने तमिल संगमम की तैयारियां परखीं:5वें आयोजन में खाने-रहने के इंतजाम पूछे, ब्लूप्रिंट भी देखा
    Next Article
    सीएमओ के निरीक्षण में दो सीएचसी के 13 कर्मचारी गैरहाजिर:सैदाबाद और कोटवा बनी में अनुपस्थित कर्मियों का वेतन-मानदेय रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment