Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी-मंडलायुक्त ने तमिल संगमम की तैयारियां परखीं:5वें आयोजन में खाने-रहने के इंतजाम पूछे, ब्लूप्रिंट भी देखा

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने शनिवार शाम सभागार में अफसरों के साथ काशी तमिल संगमम 5.0 के आयोजन की तैयारयों परखीं। 5वें आयोजन की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों के काम और जिम्मेदारियों के बीच बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। आयोजन की तैयारियों, अतिथियों के स्वागत, आवागमन, ठहरने, सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा भी की। शनिवार शाम बैठक में मंडलायुक्त ने कार्यक्रम के ब्लूप्रिंट और कार्यक्रम शेडयूल को देखकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। बताया कि काशी तमिल संगमम 5.0 के आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। आयोजन में सम्मिलित होने वाले तमिलनाडु के अतिथियों एवं प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंडलायुक्त ने समितियों तथा अधिकारियों से आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली ताकि उनका उचित प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को उचित प्रबंधन के साथ स्वास्थ्य टीम बनाने को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी, सीएमओ एनपी सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व विभिन्न समितियों के लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के खुर्जा में दहेज हत्या के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 24 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, 5 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    ग्राहकों से वसूली 1.97 लाख की किस्तें लेकर कर्मचारी गायब:वरिया में आरबीएल फिनसर्व कंपनी ने दर्ज कराया केस, रकम का हिसाब नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment