Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शेख हसीना ने ये क्या कर दिया? बांग्लादेश में अचानक कैसे हुए 85 धमाके

    1 hour ago

    1

    0

    भारत की शरण में बैठी बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने साइन करके एक चिट्ठी भिजवाई है। शेख हसीना ने भारत छोड़ने के लिए इस चिट्ठी पर साइन किया है। इस हैरान कर देने वाली घटना के बीच बांग्लादेश में 85 से ज्यादा बम धमाके हो चुके हैं। दरअसल बांग्लादेश में शेख हसीना के गढ़ माने जाने वाले गोपालगंज, काशियानी, तंगीपारा और फिरोजपुर जिलों में जबरदस्त बवाल मच गया है। इन जिलों में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी के सदस्यों के दफ्तर जलाए जा रहे हैं। हैरानी की बात देखिए कि सिर्फ पार्टी के दफ्तर ही नहीं जलाए जा रहे बल्कि बीएनपी सांसदों के घर भी जला दिए गए। पुलिस स्टेशनों, ग्रामीण बैंकों की शाखाओं और मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को भी जला दिया गया है। मोहम्मद यूनुस तो आपको याद ही होंगे। यह कुछ समय के लिए बांग्लादेश केयरटेकर प्रधानमंत्री रहे। लेकिन उसी छोटे से समय में इनके कहने पर बांग्लादेश के कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। यहां तक कि शेख हसीना के सरकारी आवास और पारिवारिक घर को भी तोड़ दिया गया।इसे भी पढ़ें: भारत विरोधी नेताओं का फूंका घर, बांग्लादेश में भयंकर मारकाट शुरू!शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक नेता मुजबुर रहमान की मूर्तियों को नष्ट कर दिया गया। लेकिन इन लोगों ने जैसा किया था अब सूद समेत वैसा मिल भी रहा है। जो बांग्लादेश कुछ महीनों पहले भारत को धमकी दे रहा था कि शेख हसीना हमें वापस करो। हमें शेख हसीना को फांसी देनी है। आज वही बांग्लादेश भारत से अपील कर रहा है कि शेख हसीना को अपने पास ही रखो। उन्हें बांग्लादेश आने मत दो। इसका कारण यह है कि पूरे बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के हजारों समर्थक सड़कों पर निकल आए हैं। इनके साथ कपड़ा उद्योग के वो हजारों मजदूर भी शामिल हो गए हैं जिनकी नौकरियां जेनजी सरकार की वजह से चली गई। बहरहाल इसी बीच शेख हसीना के वकील ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन को एक पत्र भेजा है जिस पर शेख हसीना का साइन है। इस लेटर में लिखा गया है कि शेख हसीना भारत छोड़कर दिसंबर में बांग्लादेश आना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने एक नया पासपोर्ट और एक नया राष्ट्रीय पहचान पत्र मांगा था। उसका क्या हुआ? बांग्लादेश हाई कमीशन ने अभी तक इस लेटर का जवाब नहीं दिया है। इसे भी पढ़ें: Tarique Rahman का आरोप, Awami League कर रही बांग्लादेश में अशांति फैलाने की साजिशबांग्लादेश की सड़कों पर अब लाखों बांग्लादेशी बोल रहे हैं कि शेख हसीना को वापस भेजो क्योंकि बांग्लादेश बर्बाद हो चुका है। अर्थव्यवस्था नष्ट हो चुकी है। मगर तारिक रहमान की सरकार शेख हसीना को अब बांग्लादेश नहीं आने देना चाहती। इसीलिए जैसे ही शेख हसीना ने लेटर भेजा उसके तुरंत बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के लाल मुनीरहाट इलाके में पहुंच गए। यह इलाका भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक से सिर्फ 135 किमी दूर है। यहां पहुंचकर तारिक रहमान ने कहा कि कुछ लोग हमारे देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इन लोगों के मास्टर सीमा पार हैं। यह अपने मास्टर को खुश करना चाहते हैं। दरअसल यहां पर तारिक रहमान बोल रहे हैं कि शेख हसीना अपने मास्टर यानी भारत को खुश करने के लिए बांग्लादेश में बवाल मचा रही हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के उभार से डरा चीन! US रिपोर्ट में खुलासा- पाक और समंदर के रास्ते रच रहा घेराबंदी की साजिश
    Next Article
    US ने चला वेनेजुएला वाला पासा, गयाना के तेल पर डाली नजर, भारत ने पलटा पूरा खेल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment