Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कूड़ाघर हटाने की मांग पर प्रदर्शन:महापौर का पुतला फूंका, विजयकांत चौहान ने 20 नवंबर से आमरण अनशन शुरू किया

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के नुमाइश कैंप में कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर विजयकांत चौहान का आमरण अनशन 30 घंटे से जारी है। शनिवार शाम 4 बजे क्षेत्रवासियों और हिंदू संगठनों के लोगों ने महापौर का पुतला फूंका और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कूड़ाघर हटाने की मांग की। वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान ने 20 नवंबर से अनशन शुरू किया था। उनका आरोप है कि नुमाइश कैंप में कई साल से सड़क के बीच कूड़ा डाला जा रहा है। उन्होंने महापौर, स्थानीय पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विजयकांत का कहना है कि कूड़े की गाड़ियों में मरे हुए कुत्ते-बिल्लियों और अन्य मृत जीवों को भी डालकर फेंका जाता है। इससे आसपास दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। पास में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गौ देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। विजयकांत के मुताबिक, घंटाघर, चिलकाना रोड, जनता रोड, बेहट रोड, नूर बस्ती और अन्य इलाकों से कूड़ा लाकर यहां डाला जाता है। कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी और बड़े ट्रक सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे जाम लगता है। शनिवार को अनशन स्थल पर कोई अधिकारी, पार्षद या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इसके विरोध में लोगों ने महापौर का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक खींचतान के चलते स्थानीय लोगों की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। विजयकांत चौहान ने कहा कि कूड़ाघर हटाने का ठोस आश्वासन मिलने तक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को जनांदोलन में बदला जाएगा। प्रदर्शन में योगेश दुआ, अशोक राजपूत, कार्तिक चौहान, विजय चावला, रजत चौधरी, विवेक प्रताप, आशा पार्ले, सोना पंडित, प्रदीप डोडा और गगन गुंबर सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ के निरीक्षण में दो सीएचसी के 13 कर्मचारी गैरहाजिर:सैदाबाद और कोटवा बनी में अनुपस्थित कर्मियों का वेतन-मानदेय रोका
    Next Article
    MP सीएम मोहन यादव-बाबा रामदेव ने किए रामलला के दर्शन:गोंडा में रामकथा के बाद अयोध्या आए, हनुमानगढ़ी मंदिर नहीं गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment