Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज छाएंगे बादल, बारिश के आसार:23 नवंबर के बाद ठंड और गलन बढ़ेगी, तापमान भी कम होगी

    21 hours ago

    2

    0

    कानपुर में रविवार को मौसम का मिजाज बदल हुआ है। सुबह के समय ठंड है और हल्की धुंध छाई हुई है। दिन में आसमान में बादल छाने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पहाड़ों से पहुंच रही ठंडी हवाओं के कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। बारिश और पूर्वी हवाओं के चलते रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 23 नवंबर के बाद ठंड और गलन बढ़ने के आसार हैं। साइक्लोन के असर से बदलेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अकवन नाम के साइक्लोन का लैंडफॉल हो चुका है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी हवाओं के साथ नमी आने से बादल छाने और बारिश की स्थिति बनेगी। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं सुबह और शाम ठंड बढ़ाएंगी। अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद ठंड का असर तेज हो सकता है। दोपहर में धूप, शाम को फिर बढ़ी ठंड शनिवार सुबह सर्द हवाओं के कारण ठंड का एहसास हुआ। हालांकि, दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम कुछ गर्म रहा। शाम होते ही ठंडी हवाओं ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया। सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली का एक्यूआई 24 घंटे में 94 से 300 पहुंचा:देश के प्रदूषित शहरों में पांचवें स्थान पर, सांस के मरीज बरतें सावधानी
    Next Article
    गाजियाबाद में लगातार सर्द होने लगा मौसम:सुबह से हल्की धूप खिली, रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment