Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता सूची अभियान में 2,919 आवेदन मिले:छानबे में सबसे ज्यादा 1,576 फार्म जमा, मझवां में सबसे कम 193

    20 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर जिले में मतदाता सूची के विशेष अभियान के तहत 21 नवंबर को पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 2,919 फार्म मिले। इनमें नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन शामिल हैं। छानबे विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1,576 फार्म जमा हुए। मिर्जापुर सदर में 205, मझवां में 193, चुनार में 525 और मड़िहान में 420 फार्म मिले। सबसे कम आवेदन मझवां में आए। फार्मों में 1,109 फार्म-6, 1,574 फार्म-8 और 117 फार्म-7 के आवेदन दर्ज किए गए। इसके अलावा अन्य श्रेणियों के आवेदन भी मिले। अभियान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। निर्वाचन विभाग का कहना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नहीं। मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का नियमानुसार सत्यापन कर सूची दुरुस्त की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सुबह कोहरे से विजिबिलिटी 30 मीटर:ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर, 20 डिग्री न्यूनतम तापमान और हवा से बढ़ी गलन
    Next Article
    शामली का एक्यूआई 24 घंटे में 94 से 300 पहुंचा:देश के प्रदूषित शहरों में पांचवें स्थान पर, सांस के मरीज बरतें सावधानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment