Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई:वृंदावन सिटी के नाम से चल रहा निर्माण ध्वस्त किया

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (SDA) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चौढेरा बांगर गांव के पास 'वृंदावन सिटी' के नाम से की जा रही साढ़े तीन हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। भू-माफिया लोगों को कम दाम पर प्लॉट देने का झांसा दे रहे थे। अवैध प्लाटिंग करने वाले भोले-भाले लोगों को कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाएं देने और सभी दस्तावेज व परमिशन तैयार होने का दावा कर रहे थे। प्राधिकरण को इस अवैध गतिविधि की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई। जानकारी मिलते ही शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी संबंधित अधिकारियों और नगर निगम की ईटीएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में प्लाटिंग को अवैध पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अवर अभियंता प्रदीप कुमार त्रिवेदी, कनिष्ठ सहायक अपार कपूर, क्षेत्रीय लेखपाल, स्थानीय पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ईटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से इस अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया। प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे बिना पूरी जानकारी प्राप्त किए ऐसे लोगों के झांसे में न आएं और अपनी गाढ़ी कमाई ऐसी जगह न लगाएं जिसका भविष्य खतरे में हो। कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में एक्सीडेंट में पूर्व प्रधान की मौत:ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, बेकाबू स्कार्पियों गाड़ी ने रौंदा
    Next Article
    अशरफ के गनर हत्याकांड में राशिद दुर्रानी गिरफ्तार:25 हजार के इनामी को सैदपुर से पकड़ा, आसिफ दुर्रानी का सुराग मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment