Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में एक्सीडेंट में पूर्व प्रधान की मौत:ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, बेकाबू स्कार्पियों गाड़ी ने रौंदा

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वह ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियों गाड़ी ने रौंद दिया। टक्कर के बाद पूर्व प्रधान उछलकर लगभग 20 फीट दूर फिक गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी को भगाकर ले गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर स्कॉर्पियों गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार रात को झांसी-कानपुर हाइवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के बचावली पुल के पास हुआ है। कूलर खरीदकर घर ले जा रहे थे मृतक का नाम जुगल किशोर अहिरवार (59) पुत्र श्यामलाल अहिरवार था। वह मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के बसोवा गांव के रहने वाले थे। मृतक के बेटे हेमराज अहिरवार ने बताया कि मेरे पिता जुगल किशोर गांव के सरपंच (प्रधान) रह चुके हैं। गुरुवार को वह कूलर खरीदने के लिए झांसी आए थे। यहां से अपने लिए और रिश्तेदार के लिए दो कूलर खरीदे और गांव के लिए रवाना हो गए। रास्ते में बचावली पुल के पास ऑटो रुकवाकर पिता ने हैंडपंप से पानी पिया और सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज गति में आ रही काले रंग की स्कॉर्पियों गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे पिता उछलकर लगभग 20 फीट दूर फिक गए। दोबारा गाड़ी ऊपर चढ़ाते हुए आरोपी ड्राइवर गाड़ी को भगाकर ले गया। हादसे में पिता बेसुध हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पिता को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। घर में मातम छाया जुगल किशोर की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। आज पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। जुगल किशोर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, एक्सीडेंट करके भागी गाड़ी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। केस दर्ज करके जल्द ही आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:नगर निगम का जोनल कार्यालय घेरा, बोले- 40 सालों से मुआवजे के लिए भटक रहे हैं
    Next Article
    शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई:वृंदावन सिटी के नाम से चल रहा निर्माण ध्वस्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment