Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:जमीनी विवाद में ममेरे भाई ने किया फायर; गोली माथे से आर-पार, 20 बीघा जमीन के थे वारिस

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में मंगलवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका भाई भी घायल हो गया। मृतक का अपने ही रिश्तेदार से 40 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सामने से फायरिंग करने पर गोली माथे से आरपार हो गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात में दोनों पक्षों के बीच फिर से गाली-गलौज शुरू हो गई। पत्नी ने युवक को बाहर जाने से रोका था लेकिन वह दरवाजे की कुंडी तोड़कर बाहर चला गया। आरोपी ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उसके माथे पर जा लगी। दूसरी उसके भाई की जांघ में लगी। सूचना पर सीओ सदर प्रयांक जैन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जाने पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर बरी खास गांव की है। श्याम सुंदर (25) बचपन से ही अपने नाना के घर रहता था। उसके नाना की केवल एक ही बेटी थी। इसलिए ननिहाल की सारी संपत्ति श्याम को मिली थी। नाना के भाई के बेटों की नजर संपती पर थी इसलिए वह श्याम से आए दिन विवाद करते रहते थे। श्याम के नाम पर नाना ने 40 बीघा जमीन कर रखी थी। जिसे लेकर विवाद चल रहा था। हत्या से कुछ दिन पहले आरोपी अजयभान मृतक से दोस्ती कर ली। आए दिन घर आने-जाने लगा। हत्या वाले दिन शाम को जब श्याम सुंदर खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गया था। तब आरोपी ने उससे गाली-गलौच की थी। उस समय ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था। मृतक की पत्नी शिखा के अनुसार, उन्होंने श्याम सुंदर को बाहर जाने से रोका, लेकिन वह जबरदस्ती घर से निकलकर आरोपी के घर के पास पहुंच गया। वहीं पहले से मौजूद अजयभान, विजयवीर और धनवीर से उसका विवाद बढ़ गया और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली श्याम सुंदर के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गोली उसके भाई ब्रजमोहन की जांघ में लगी। के बरी खास गांव में घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। श्याम सुंदर के दो बच्चे हैं। 3 साल का बेटा और 2 साल की बेटी है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। 40 बीघा जमीन और वसीयत का विवाद मृतक के नाना विश्राम सिंह ने बताया कि श्याम सुंदर जब एक साल का था तो हम उसको घर ले आए थे। हमने उसका पालन पोषण किया था। उसकी शादी की थी। उसके दो बचचे हैं। तीन साल की बेटी कृतिका और दो साल का बेटा कृष्णा है। छोटी मोटी तो बात होती रहती है। हम तो मौके पर नही थे। श्याम सुंदर और आरोपी अजयभान एक मोटरसाइकिल पर घूमते रहते थे। दोनो के बीच अच्छी दोस्ती थी। मंगलवार की शाम करीब चार बजे श्याम सुंदर बरसिम काटने गए थे। वहां पर विवाद हुआ था। वहां पर मारपीट की गई थी। श्याम सुंदर के पीछे लाठी-डंडे लेकर आरोपी दौड़े थे। फिर रात के करीब 11 बजे आरोपी घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। जब श्याम सुंदर घर के बाहर आया तो उसके गोली मार दी। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ था। जानकारी मिली कि श्याम सुंदर को गोली लगने के बाद परिजन घायल हालत में अस्पताल लेकर आए थे। जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि श्याम सुंदर के उनके ही परिवार के अजयभान, विजयवीर और धनवीर के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद में श्याम सुंदर के गोली मार दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, VIDEO:गोरखपुर में बोली- बॉयफ्रेंड से शादी कराओं नहीं तो जान दे दूंगी; घरवालों ने कराया जयमाल
    Next Article
    मायावती बोलीं-सिर्फ नीले रंग के इस्तेमाल से कुछ नहीं होगा:दलितों पर सिर्फ बसपा का प्रभाव, कल अखिलेश नीले गमछा पहने नजर आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment