Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, VIDEO:गोरखपुर में बोली- बॉयफ्रेंड से शादी कराओं नहीं तो जान दे दूंगी; घरवालों ने कराया जयमाल

    9 hours ago

    1

    0

    मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी। जाओ, उसे बुलाकर लाओ। ये बातें गोरखपुर में 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी युवती ने कही। युवती को टंकी पर चढ़ा देखकर आसपास के लोग दौड़े। सभी ने युवती को समझाकर नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को सूचना देनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। करीब 2 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद युवती के बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और उसी से शादी कराने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद वह नीचे उतरी। पुलिस ने दोनों परिवारों से आपसी सहमति कराई। परिवार वालों दोनों का वहीं पर जयमाल कराया और फिर लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी परिवार वालों ने कहीं और फिक्स कर दी थी। मामला बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा का है। अब पूरा मामला पढ़िए बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा में रहने वाली युवती (18) का पास के ही रहने वाले युवक (19) से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती ने बताया- हमारी मुलाकात कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई। इसके बाद पहले दोस्ती और धीरे-धीरे एक-दूसरे के बीच प्यार हो गया। हम लोग करीब 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने मेरी शादी किसी और लड़के से तय कर दी। डेट भी 21 अप्रैल 2026 था। मैंने शादी के लिए मना भी किया लेकिन घर वाले नहीं माने। मेरा घर से निकलना भी बंद कर दिया। मैंने पैरेंट्स को मनाने की कोशिश की लेकिन नहीं माने। 14 अप्रैल यानी मंगलवार की दोपहर 3 बजे जोतबगही गांव में स्थित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास पहुंची। सोचा कि आज परिवार वाले नहीं माने तो कूदकर जान दे दूंगी। स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की टंकी पर चढ़ता देख लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन मैं तेजी से ऊपर चढ़ गई। मैंने देखा नीचे काफी लोग पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया- हम लोगों ने युवती को समझा बुझा कर नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह बॉयफ्रेंड से शादी कराने की जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि बॉयफ्रेंड से शादी कराओं, नहीं तो कूद कर जान दे दूंगी। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही बेलीपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाने कोशिश करने लगे। फिर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। अंत में उसके बॉयफ्रेंड को भी मौके पर बुलाया गया। उसके समझाने पर युवती ने टंकी से नीचे उतरने को राजी हुई। जयमाल के बाद लड़के के साथ लड़की को भेज दिया गया एसपी साऊथ दिनेश पुरी ने बताया- युवती पूरी तरह सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौके पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई, जिसमें आपसी सहमति से मामला सुलझ गया। परिवार के लोगों ने दोनों का जयमाल करा दिया है और लड़की को लड़के साथ भेज दिया गया है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में फैक्ट्री मालिक बोले- श्रमिक हिंसा नहीं कर सकते:तोड़फोड़ करने वाले बाहरी; वर्कर्स ने कहा- गांव लौट जाएंगे नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार-मंगलवार को हिंसा हुई। उपद्रवियों ने फैक्ट्रियों पर पथराव और तोड़फोड़ की। 80 से अधिक जगह पर उपद्रव हुआ। पुलिस ने हंगामा करने वालों के खिलाफ नोएडा के 7 थानों में FIR दर्ज कराई। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 396 लोगों को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:सिंगापुर जा रही फ्लाइट में भारतीय शख्स पर महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार किया
    Next Article
    शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:जमीनी विवाद में ममेरे भाई ने किया फायर; गोली माथे से आर-पार, 20 बीघा जमीन के थे वारिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment