Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती बोलीं-सिर्फ नीले रंग के इस्तेमाल से कुछ नहीं होगा:दलितों पर सिर्फ बसपा का प्रभाव, कल अखिलेश नीले गमछा पहने नजर आए थे

    2 hours ago

    1

    0

    बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा-हमारे कारवां को पीछे धकेलने के लिए दलित-विरोधी जातिवादी पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। ऐसी पार्टियों से हमें सावधान रहना होगा। यही महापुरुषों पर सच्ची श्रद्धा होगी। उन्होंने कहा- बीते कुछ समय से दलितों को लुभाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल कार्यक्रमों में नीले रंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका दलितों पर कुछ असर पड़ने वाला नहीं है, क्योंकि दलितों पर सिर्फ बसपा के ही नीले रंग का प्रभाव होता है, किसी अन्य रंग का नहीं। यह विरोधियों को ध्यान में रखकर चलना चाहिए। उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। दरअसल, मंगलवार को प्रदेश भर में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इसमें सपा कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश के गले में नीला गमछा डाले नजर आए। हजरतगंज में अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी थी। अखिलेश बैसाखी मनाने के लिए जाते समय अंबेडकर जयंती पर चल रहे भंडारे में गाड़ी रुकवाकर पूड़ी-सब्जी और छोले-चावल खाए थे। मायावती की बड़ी बातें पढ़िए— महिला आरक्षण पर कहा-भाजपा सरकार के निर्णय का स्वागत मायावती ने महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार के निर्णय का समर्थन किया। कहा—हम महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन दलित और ओबीसी समाज की महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा-हमारी पार्टी पहले से ही महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग करती रही है। अब जब 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की जा रही है तो हम इसका समर्थन करते हैं, जिससे कुछ तो सुधार हो। बसपा की मांग को कांग्रेस ने अनसुना कर दिया था… बसपा ने पहले ही महिला आरक्षण की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस ने इसे अनसुना कर दिया था। बसपा का संक्षेप में यही कहना है कि देश में महिलाओं की दैनिक स्थिति को देखते हुए बेहतर यही है कि महिला आरक्षण को दलगत राजनीति से दूर रखते हुए जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को कुछ तो मिले। कांग्रेस को भी अपनी संकीर्ण मानसिकता छोड़कर इस बिल का समर्थन करना चाहिए। ------------------ ये खबर भी पढ़ें- नोएडा में 2 दिन बवाल के बाद फैक्ट्रियां खुलीं:फोर्स तैनात, CCTV-ड्रोन से निगरानी; DM बोलीं- उपद्रव हुआ तो एजेंसी का लाइसेंस रद्द होगा नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:जमीनी विवाद में ममेरे भाई ने किया फायर; गोली माथे से आर-पार, 20 बीघा जमीन के थे वारिस
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, भाई भी घायल; नाना के घर रह रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment