Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में उधारी विवाद- महिला पर लाठी-डंडों से हमला:बचाने आए पति को भी पीटा, चार नामजद आरोपियों पर FIR

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। उसे बचाने आए पति को भी पीटा गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना थाना बंडा क्षेत्र के संडिया गांव की है। गांव की निवासी मीना देवी के पति कल्लू का गांव के ही रामलखन, शिवलखन, बड़े और मझिल से उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पैसे मांगने को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने मीना देवी को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हुए हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्याचल धाम में माँ सिद्धिदात्री की पूजा:चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब
    Next Article
    अयोध्या में बदला मौसम, हल्की बारिश की संभावना:अधिकतम तापमान 33 डिग्री, 4 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment