Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    48 संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे:मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं की सुरक्षा हुई मजबूत

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत पुलिस प्रशासन सक्रिय है। अभियान के दूसरे चरण में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस लाइन सभागार में महिला पुलिसकर्मियों और मिशन शक्ति टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मिशन शक्ति टीम ने जिले के अति संवेदनशील इलाकों की पहचान की है। इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। जहां पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, उन 48 स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अब तक 15 सफल मामलों को अंजाम दिया है। इनमें घरेलू हिंसा और मारपीट के मामलों को सुलझाना, आत्महत्या के प्रयासों को रोकना और घर से लापता हुई बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, सर्किल स्तर पर संचालित क्रेच (शिशु गृह) में बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। महिला पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। गोष्ठी में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने, महिला संरक्षण गृहों का नियमित निरीक्षण करने और पीड़ित महिलाओं की पहचान कर उन्हें समय पर परामर्श तथा कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंपों पर 1 किमी कतार में गाड़ियां खड़ीं:लखनऊ में पुलिस ने व्यवस्था संभाली; रात में नोकझोंक, सुबह फिर पहुंचे ईंधन भराने
    Next Article
    भदोही में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह:प्रशासन बोला- पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचे; 98 में से 96 पंपों पर सामान्य वितरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment