Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह:प्रशासन बोला- पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचे; 98 में से 96 पंपों पर सामान्य वितरण

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य आपूर्ति जारी है। किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। पेट्रोल और डीजल की कथित कमी को लेकर फैली अफवाहों से बचने की अपील किया। भदोही के कुल 98 पेट्रोल पंपों में से अधिकांश पर नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, केवल एक-दो पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से ईंधन खत्म हुआ था, जहां आज शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। ट्रैक्टरों के लिए गैलन में डीजल लेने पहुंचे गोपीगंज क्षेत्र के धनापुर पेट्रोल पंप पर अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग तेल भरवाने पहुंच गए। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालक सूरज तिवारी ने बताया कि उनके यहां पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अफवाहों के कारण लोगों के व्यवहार में भी बदलाव देखा गया। जहां सामान्य दिनों में लोग 200 रुपये का पेट्रोल भरवाते थे, वहीं अब 500 रुपये तक का तेल भरवाते नजर आए। इसके अलावा कुछ किसान अपने ट्रैक्टरों के लिए गैलन में डीजल लेने भी पहुंचे। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे:मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं की सुरक्षा हुई मजबूत
    Next Article
    नूतन ठाकुर की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मंजूर:पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी देवरिया में दर्ज है केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment