Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बंद मकान में चोरी:परिवार दिल्ली में था, चोरों ने जेवरात और कीमती सामान चुराया

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा शहर के बंगाली घाट क्षेत्र में एक बंद मकान में लाखों रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने सोफिया पांडे की कुआं गली निवासी अशोक चतुर्वेदी के चौबिया पड़ा स्थित मकान को निशाना बनाया। अशोक चतुर्वेदी का परिवार पिछले एक महीने से दिल्ली में था, जिसके कारण मकान बंद पड़ा था। परिवार गुरुवार देर रात मथुरा लौटा, तो उन्होंने घर के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए पाए। हालांकि, मुख्य गेट और छत के दरवाजों के ताले सुरक्षित थे। इससे पुलिस को आशंका है कि चोर किसी अन्य रास्ते से घर में दाखिल हुए और अंदर ही अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरों ने घर से लगभग 3 से 4 तोले सोना-चांदी के जेवरात, अन्य कीमती आभूषण, कपड़े और पीतल के बर्तन चुरा लिए। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की कि चोरों ने कई दिनों तक घर में रहकर आराम से इस वारदात को अंजाम दिया होगा। इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करंट की चपेट में आने से महिला की मौत:परिजनों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग
    Next Article
    पेट्रोल पंपों पर 1 किमी कतार में गाड़ियां खड़ीं:लखनऊ में पुलिस ने व्यवस्था संभाली; रात में नोकझोंक, सुबह फिर पहुंचे ईंधन भराने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment