Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SCO मंच पर पाकिस्तानी मंत्री Musadik Malik ने पुराना किला में हुमायूं और शेरशाह का किया उल्लेख

    11 hours ago

    2

    0

    पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यतागत संवाद मंच में संबोधन के दौरान मुगल सम्राट हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया। दोनों शासकों का दिल्ली के पुराना किला के निर्माण से जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक किला अपने आप में इतिहास की कई परतों की कहानी समेटे हुए है।भारत ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में तीन दिवसीय सभ्यतागत शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम को इसका उद्घाटन किया था और इस अवसर पर पाकिस्तान के मलिक सहित एससीओ के विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। पाकिस्तान के मंत्री ने कहा, ‘‘यह पुराना किला, जहां हम बैठे हैं, अपने आप में एक कहानी है।इस किले की नींव हुमायूं ने रखी थी, जिनका संबंध तैमूर वंश से था और जो मध्य एशिया से आए थे। इसके बाद अफगान शासक शेरशाह सूरी ने इसका निर्माण आगे बढ़ाया। ‘एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी’ यानी दो शासक और एक किला, यानी इतिहास की दो परतें और एक खाई।’’ मलिक ने अपने संबोधन का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया।उन्होंने उर्दू में भी लिखा कि यह किला अपने आप में एक ‘‘कहानी’’ है। हुमायूं दूसरे मुगल सम्राट थे। उनका मकबरा, जिसे प्रसिद्ध हुमायूं का मकबरा कहा जाता है, पुराना किला से कुछ ही दूरी पर निजामुद्दीन इलाके में है।इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। पहलगाम में 2025 में हुए हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के मंत्री पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित ‘सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां’ विषय पर आधारित सत्र में संबोधन के दौरान मलिक ने कहा, ‘‘संवाद अलग-अलग पहचानों और विविधताओं के बीच होता है और हम यहां इसी संवाद के लिए आए हैं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना
    Next Article
    Skill India के प्रशिक्षित युवा 2047 के विकसित भारत की बनेंगे नींव: Yogi Adityanath

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment