Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना

    11 hours ago

    2

    0

    केरलम के त्रिशूर जिले में मुनक्कक्कड़वु तट के पास बड़ा जाल बिछाकर प्रतिबंधित तरीके से मछली पकड़ने में लगी दो नौकाओं को मत्स्य विभाग, समुद्री प्रवर्तन दल और तटीय पुलिस की संयुक्त टीम ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, दोनों नौकाओं पर कुल 2.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।ये नौकाएं पड़ोसी मलप्पुरम जिले के पोन्नानी निवासी मोहम्मद बावा और मोहम्मद शरीफ की हैं। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई, जिनमें कहा गया था कि तट के पास छोटे जालों का इस्तेमाल कर बड़ी मात्रा में मछलियां पकड़ने की इस पद्धति से समुद्री संसाधनों में कमी आ रही है और पारंपरिक मछुआरों की मछली पकड़ने की क्षमता प्रभावित हो रही है। अझिकोड मत्स्यन केंद्र की सहायक निदेशक डॉ. जॉयनी जैकब के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रात में गश्त के दौरान दोनों नौकाओं को पकड़ा।तट पर जांच और कार्रवाई तेज करने के लिए मत्स्य विभाग की संयुक्त निदेशक के वी सुगंधकुमारी के निर्देश पर इस टीम का गठन किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jayant Chaudhary ने लखनऊ में WorldSkills Shanghai विजेता कैफ खान से की मुलाकात
    Next Article
    SCO मंच पर पाकिस्तानी मंत्री Musadik Malik ने पुराना किला में हुमायूं और शेरशाह का किया उल्लेख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment