Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jayant Chaudhary ने लखनऊ में WorldSkills Shanghai विजेता कैफ खान से की मुलाकात

    11 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शनिवार को यहां वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 विजेता कैफ खान से मुलाकात की। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यहां कौशल दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने से पहले जयंत चौधरी ने वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में मेडलियन फॉर एक्सीलेंस जीतकर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले होनहार युवा कैफ खान के आवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर चौधरी ने कैफ खान एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा कैफ के 110 वर्षीय दादाजी से भी मुलाकात की।मंत्री ने कैफ को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कैफ की यह सफलता उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारतीय युवाओं की यह शानदार कामयाबी देश के बढ़ते कौशल सामर्थ्य को प्रदर्शित करती है। मुलाकात के दौरान कैफ के परिजनों ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही अपने हुनर को अपनी पहचान बनाया और निरंतर कड़ी मेहनत से स्वयं को निखारा है।परिजनों ने भावुक एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के स्वयं घर आकर उत्साहवर्धन करने से पूरे परिवार को अपने बेटे पर गर्व की अनुभूति हुई है तथा यह विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है कि देश में हुनरमंदों की सच्ची कद्र और उनके प्रति पूरा सम्मान है। बयान के अनुसार इंडिया स्किल्स से शुरू हुआ कैफ खान का सफर आज वैश्विक मंच तक पहुंचा है। उन्होंने पहले राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित किया और तत्पश्चात ‘वर्ल्डस्किल्स’ के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडलियन फॉर एक्सीलेंस जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kacchi Dargah Bidupur Bridge: तेजस्वी ने पूछा जब डेढ़ साल से चल रहे वाहन तो अब उद्घाटन क्यों
    Next Article
    Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment