Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kacchi Dargah Bidupur Bridge: तेजस्वी ने पूछा जब डेढ़ साल से चल रहे वाहन तो अब उद्घाटन क्यों

    11 hours ago

    1

    0

    बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के उद्घाटन और उसके नामकरण को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को पुल का उद्घाटन किए जाने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस पुल पर पिछले करीब एक साल पांच महीने से वाहनों का परिचालन हो रहा है।उन्होंने पुल का नाम सिख धर्म के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नाम पर रखने की मांग नहीं मंजूरी किए जाने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुल के प्रमुख हिस्से वाले क्षेत्र के विधायक तेजस्वी यादव ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस पुल पर पिछले डेढ़ साल से प्रतिदिन लाखों वाहन आ-जा रहे हैं, ऐसे में अब इसका उद्घाटन किए जाने का क्या औचित्य है।तेजस्वी ने दावा किया कि कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के निर्माण और इससे संबंधित फैसलों में प्रधानमंत्री का कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने कोई वित्तीय सहायता नहीं दी। पुल के नामकरण के मुद्दे पर राजद नेता ने कहा कि इसका नाम गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नाम पर रखा जाना चाहिए था।उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी तथा इसका नामकरण नीतीश कुमार के नाम पर कर दिया। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे और उद्घाटन कार्यक्रमों पर भी तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बिहार में नई परियोजनाओं की घोषणा करने के बजाय पहले से चल रही परियोजनाओं का उद्घाटन करने आते हैं।उन्होंने कहा कि बिना कोई खर्च किए केवल फीता काटने और शिलापट्ट पर अपना नाम लिखवाने के लिए प्रधानमंत्री बिहार पहुंचते हैं। विपक्ष के नेता ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने बिहार को नई परियोजनाओं के रूप में आखिर क्या दिया है। कच्ची दरगाह-बिदूपुर पुल गंगा नदी पर बना एक महत्वपूर्ण सड़क संपर्क मार्ग है।यह पटना के कच्ची दरगाह क्षेत्र को वैशाली जिले के बिदूपुर से जोड़ता है। इसके चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क मजबूत होने के साथ ही यात्रियों और मालवाहक वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Disaster Management के लिए विज्ञान और सोशल साइंस का तालमेल जरूरी: Bihar Governor
    Next Article
    Jayant Chaudhary ने लखनऊ में WorldSkills Shanghai विजेता कैफ खान से की मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment