Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Skill India के प्रशिक्षित युवा 2047 के विकसित भारत की बनेंगे नींव: Yogi Adityanath

    11 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि स्किल इंडिया अभियान के तहत प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और अन्य कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय स्तर के 52 शीर्ष प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताते हुए कहा, हुनरमंद मानव संसाधन ही विकसित भारत की आधारशिला है।स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत का आधार बनने जा रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि जब देश 2047 में आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, तब हर चेहरे पर खुशहाली होगी और हर महिला स्वावलंबी बनकर समाज को नेतृत्व प्रदान कर रही होगी। उन्होंने कहा, युवाओं को रोजगार, अन्नदाता को आत्मनिर्भरता और श्रमिकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाना हमारा लक्ष्य है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2015 में विज्ञान भवन में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर स्किल इंडिया महाअभियान की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से दुनिया की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति यानी भारत के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनके मन की हताशा एवं निराशा दूर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा राज्य है, जहां सबसे अधिक युवा रहते हैं।वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री के कौशल विकास मिशन को तेजी से आगे बढ़ाया है। प्रदेश में युवाओं की प्रतिभा को मंच मिल रहा है। इसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 17 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है और सात लाख से अधिक युवाओं को कैंपस चयन के माध्यम से नौकरी दिलाने में सफलता मिली है।आदित्यनाथ ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण युवक-युवतियों को आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण देकर 1.23 लाख से अधिक लोगों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराने में मदद की गई है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2020 में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से प्रभावित थी, तब भारत राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर रहा था। इसमें पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कौशल विकास पर भी जोर दिया गया।प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से प्रदेश के 1,700 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों के 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 2026 में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 50 हजार से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिला है। इनमें 3,400 से अधिक दिव्यांग युवा भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास का व्यापक नेटवर्क है। इन सभी संस्थानों को एकीकृत करने के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एवं एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित करने की दिशा में काम आगे बढ़ाया गया है। यहां एक ही छत के नीचे युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के साथ-साथ राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुरूप उद्योगों को कुशल कार्यबल उपलब्ध कराया जाएगा।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडेय और कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SCO मंच पर पाकिस्तानी मंत्री Musadik Malik ने पुराना किला में हुमायूं और शेरशाह का किया उल्लेख
    Next Article
    Goa के करापुर-सारवन में हाउसिंग प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला, कॉजपा नेता दीपके का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment