Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वामी प्रसाद बोले- सीएम योगी अपने लोगों को बचाते हैं:लखनऊ में कहा- यूपी में जंगलराज जैसे हालात, जाति देखकर होती है कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में जाति देखकर कार्रवाई की जा रही है। यदि आरोपी SC/ST, OBC या अल्पसंख्यक वर्ग से होता है तो सख्त कार्रवाई होती है, जबकि ब्राह्मण या मुख्यमंत्री की बिरादरी से जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जाती है। मौर्य ने आरोप लगाया कि इसी वजह से प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति बनती जा रही है। मौर्य ने 24 अप्रैल को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी सरकार और भाजपा पर कई आरोप लगाए। इस दौरान दैनिक भास्कर से उन्होंने बातचीत की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल : आप योगी आदित्यनाथ पर जाति आधारित पक्षपात के आरोप क्यों लगा रहे हैं? जवाब : कानून निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। जब कानून जाति के आधार पर काम करेगा, तो स्वाभाविक रूप से जातिवाद के आरोप लगेंगे। शिल्पी के हत्यारों को बचाने में योगी सरकार लगी रही, जबकि शिल्पी कुशवाहा एक ग्रेजुएट छात्रा थी। उसने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के संबंध में मुख्यमंत्री और एसएसपी को पत्र लिखा। इसके अलावा, उसने 2017 में एफआईआर दर्ज कराई और 2025 में भी एफआईआर कराई। थानाध्यक्ष को दर्जनों प्रार्थना पत्र भी दिए। अगर समय पर कार्रवाई हो गई होती, तो फावड़े से उसका सिर काटे जाने जैसी घटना नहीं होती। आज वह सुरक्षित होती। यह गलती किसकी है? अगर कानून अपना काम करता, तो किसी अपराधी की इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह शिल्पी का सिर काटकर उसे मौत के घाट उतार देता। इसी प्रकार बिजनौर में प्रशांत सैनी की हत्या हुई। उनके साथ बेहद क्रूरता की गई। दबाव बनने पर कुछ अपराधियों को गिरफ्तार तो किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार है। अगर अपराधी मुख्यमंत्री की बिरादरी का हो या भाजपा से जुड़ा चाहे वह पदाधिकारी हो, कार्यकर्ता हो या समर्थक हो या ब्राह्मण हो तो क्या वह दूध का धुला है? उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं होती? अपराधी, अपराधी होता है उसकी कोई जाति नहीं होती। अगर अपराध के आधार पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, तो अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और अपराध पर नियंत्रण लगेगा। सवाल : विधायक उमाशंकर सिंह भी ठाकुर हैं, उन पर तो ED के छापे पड़े? जवाब : उमाशंकर सिंह ठाकुर भले ही हों, लेकिन भाजपा के नहीं हैं। अगर भाजपा के होते, तो उनके खिलाफ कभी भी CBI और ED की कार्रवाई नहीं होती। वह ठाकुर भले ही हैं, लेकिन बसपा से हैं। इसीलिए उनके ऊपर कार्रवाई हुई है। स्वाभाविक रूप से मेरा आरोप यही है कि सरकार पार्टी और जाति देखकर अपना व्यवहार तय करती है। सवाल : कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कांग्रेस घुसपैठ और दंगे कराती थी। क्या कहेंगे? जवाब : जहां भाजपा शासित राज्य हैं, आज वे ‘जंगलराज’ का पर्याय बन गए हैं। दंगों की बात छोड़िए, हत्याओं की बाढ़ आई हुई है। साथ ही अपराधियों के ‘बल्ले-बल्ले’ हैं। जो अपना प्रदेश नहीं संभाल पा रहे हैं, वे बंगाल के लोगों को नसीहत देना बंद करें। सवाल : बिहार के नेता पप्पू यादव ने कहा है कि महिलाओं का करियर नेताओं के बिस्तर से शुरू होता है? जवाब: ऐसी ओछी सोच का कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में सभी को सम्मान के साथ अपने राजनीतिक फैसले लेने का अधिकार है। सवाल : भीमराव अंबेडकर जयंती पर होर्डिंग फाड़ने पर तुरंत कार्रवाई हुई, लेकिन आगरा में भगवान परशुराम मूर्ति मामले में देरी पर क्या कहेंगे? जवाब : आगरा में भी लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहां भी 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेरा मानना है कि अपराध का निर्धारण घटनाओं के आधार पर होना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जब सही मायनों में कार्रवाई होगी, तो अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। सवाल : 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए आपकी क्या रणनीति है? जवाब : भाजपा सभी मुद्दों पर फेल है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, प्रदेश ‘जंगलराज’ बन गया है। महिलाएं और नौजवान सुरक्षित नहीं हैं। SC, ST, OBC और मुस्लिम समाज के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। आरक्षण में हक मारा जा रहा है। बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। गरीबी और महंगाई भी बड़ी समस्याएं हैं। किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। फसल का लाभकारी मूल्य देने का वादा पूरा नहीं हुआ। छुट्टा जानवर फसलों को चौपट कर रहे हैं। यही सभी मुद्दे हैं, जिनके आधार पर हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में मैदान में उतरेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    200 साल पुरानी मस्जिद नजूल लैंड पर कैसे:दालमंडी के व्यापारियों ने कहा-लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में दुकानदारों का हक न छीना जाए
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, सेंटर पर पहुंचे परीक्षार्थी:वाराणसी में बनाए गए हैं 48 सेंटर, पहले दिन 8,977 ने छोड़ी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment