Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में डिप्थीरिया रोकथाम को विशेष टीकाकरण अभियान:स्कूलों में 20 अप्रैल से बच्चों को अतिरिक्त डोज दिए जाएंगे

    1 hour ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में डिप्थीरिया जैसे संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। DM शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में 13 अप्रैल सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्कूल आधारित टीडी/डीपीटी विशेष टीकाकरण अभियान की रणनीति और क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान को गंभीरता, समन्वय और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य जनपद के प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करना है। यह अभियान 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल 2026 को सभी विकासखंडों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी सरकारी, निजी विद्यालयों, सहायता प्राप्त स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को लक्षित किया जाएगा। उन्हें डीपीटी-2 बूस्टर (कक्षा-1 और 5-6 आयु वर्ग), टीडी-10 (कक्षा-4-5, 10 वर्ष आयु वर्ग) और टीडी-16 (कक्षा-10 और 11, 16 वर्ष आयु वर्ग) के अतिरिक्त डोज दिए जाएंगे। किसी भी पात्र बच्चे को टीकाकरण से वंचित न रखने पर जोर दिया गया है। अभियान की सफलता के लिए पूर्व तैयारियों पर विशेष बल दिया गया। निर्देशानुसार, 16 अप्रैल 2026 तक सभी ब्लॉकों में समन्वय बैठकें और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में कार्ययोजना तैयार कर शिक्षकों और प्रबंधन को जागरूक किया जाएगा। जनपद स्तर पर समेकित कार्ययोजना 18 अप्रैल तक प्रस्तुत करनी होगी, ताकि अभियान के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय, टीकाकरण टीमों की समय पर तैनाती, आवश्यक दवाओं व संसाधनों की उपलब्धता तथा निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि डिप्थीरिया एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर टीकाकरण के माध्यम से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने और टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति या हिचकिचाहट को दूर करने पर जोर दिया गया। साथ ही अभियान के दौरान प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर सर्वाइकल कैंसर है, जिसके लगभग 99.7 प्रतिशत मामले एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वायरस) संक्रमण के कारण होते हैं। इससे बचाव के लिए जनपद के जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। आमजन से अपील की गई कि अधिक से अधिक बालिकाओं को इस टीकाकरण का लाभ दिलाया जाए, ताकि भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरके चौरसिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ वीएन चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, आरआरटी कंसलटेंट, डीसी जेएसआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के SGPGI में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट:40 साल की महिला को मिला नया जीवन, 3 महीने से हार्ट फेलियर से जूझ रही थी
    Next Article
    सीतापुर में नहर फटने से किसानों की फसलें जलमग्न:जानवर द्वारा किनारा खोदे जाने की आशंका, मरम्मत कार्य जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment