Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में नहर फटने से किसानों की फसलें जलमग्न:जानवर द्वारा किनारा खोदे जाने की आशंका, मरम्मत कार्य जारी

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के कसमंडा क्षेत्र में नहर फटने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। कसमंडा ब्लॉक के नेवादा गांव के पास खीरी ब्रांच नहर अचानक फट गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में पानी ही पानी नजर आ रहा है और किसान गहरे संकट में आ गए है। स्थानीय किसानों के अनुसार, पहले से ही बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने फसलों को नुकसान पहुंचाया था, और अब नहर फटने से बची-खुची फसल भी बर्बाद हो गई। नहर का पानी तेजी से खेतों में भर गया, जिससे कई बीघा जमीन जलमग्न हो गई। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे इतना ही नहीं, खेतों में रखा भूसा भी पानी में बह गया या खराब हो गया। गेहूं के अलावा उरद, गन्ना और ज्वार की फसलें भी इस पानी की चपेट में आकर बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है और अब उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर दिलीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रारंभिक जांच में बताया कि संभवतः किसी जानवर द्वारा किनारे की खुदाई किए जाने से नहर कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल सिंचाई विभाग की टीम नहर को दुरुस्त करने में जुटी हुई है, ताकि आगे और नुकसान को रोका जा सके। वहीं, किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में डिप्थीरिया रोकथाम को विशेष टीकाकरण अभियान:स्कूलों में 20 अप्रैल से बच्चों को अतिरिक्त डोज दिए जाएंगे
    Next Article
    सीसीएसयू में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर छात्र-चर्चा:वक्ताओं ने कहा - महिलाओं की भागीदारी से ही होगा संतुलित और सशक्त विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment