Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के SGPGI में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट:40 साल की महिला को मिला नया जीवन, 3 महीने से हार्ट फेलियर से जूझ रही थी

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी के टॉप मेडिकल संस्थान, SGPGI लखनऊ ने प्रदेश का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट कर इतिहास रच दिया है। इस पहल से 40 साल की महिला को नया जीवन मिला हैं।ट्रांसप्लांट करने के लिए हार्ट दिल्ली के राम मनोहर लोहिया संस्थान से मुहैया कराया गया। 5 घंटे की बेहद जटिल सर्जरी करके 20 से ज्यादा टॉप डॉक्टरों की टीम की अगुवाई कर रहे हार्ट सर्जन ने महिला मरीज को नया जीवन देने में कामयाब रहे हैं। फिलहाल मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। उसे ICU वॉर्ड में सघन मॉनिटरिंग में रखा गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस बड़ी उपलब्धि पर SGPGI को बधाई दी है। 20 डॉक्टरों की टीम ने 22 घंटे में पूरा किया टास्क सर्जरी की अगुवाई करने वाले SGPGI के CVTS डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे हमें दिल्ली के एक मरीज से कैडेवर हार्ट मिलने की उम्मीद जगी। जिसके बाद हमने अगले 22 घंटे तक लगातार अनवरत काम करते हुए जो मेहनत की, उसका नतीजा रहा कि सालों से जिस हार्ट ट्रांसप्लांट का इंतजार पूरा उत्तर प्रदेश कर रहा था, हम वो करने में कामयाब रहे। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल से हमें हार्ट मिला, उसे हम निर्धारित समय में लखनऊ लेकर पहुंचे। इसके बाद फिर 5 घंटे की जटिल सर्जरी कर हम महिला के शरीर में हार्ट ट्रांसप्लांट करने में कामयाब रहे। बीते डेढ़ दशक से इसका इंतजार बहुत बेसब्री से हम कर रहे थे। राहत की बात ये हैं कि सर्जरी के बाद महिला की हालत स्थिर है और उसे ICU में रखा गया हैं। खबर अपडेट कर रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गांधी ने मुसलमानों को अंबेडकर का साथ देने से रोका':लखनऊ में चंद्रशेखर बोले- मुस्लिम भाइयों का नाम लेने से कुछ को करंट लगता है
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में डिप्थीरिया रोकथाम को विशेष टीकाकरण अभियान:स्कूलों में 20 अप्रैल से बच्चों को अतिरिक्त डोज दिए जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment