Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था पर किया प्रदर्शन:गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा हत्याकांड और प्रतिनिधिमंडल पर हमले का विरोध किया

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने 26 अप्रैल को आरटीएस चौराहे पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हुए हमले और निशा विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले को पूरी तरह से दबाने का प्रयास किए जाने पर चिंता व्यक्त की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे-माफियाओं का बोलबाला है। उन्होंने गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल पर ईंट-पत्थर चलाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की तानाशाही देखिए कि उल्टे सपा कार्यकर्ताओं पर ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। यादव ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल को स्थानीय प्रधान द्वारा रोका जाना भाजपा सरकार के संरक्षण में हमले की ओर इशारा करता है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने भाजपा के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सच साबित नहीं हुआ है। अनिल विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज विरोधी बताया और सोनभद्र में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं का भी जिक्र किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा के नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, शौर्य त्रिपाठी, मनीष केडिया, राजू पासवान, हीरा मौर्या और विजय चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 5 ग्राम पंचायतें सम्मानित:मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सम्मान
    Next Article
    कौशांबी में PRD जवानों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की मांग:DM को सौंपा ज्ञापन, उत्पीड़न का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment