Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में PRD जवानों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की मांग:DM को सौंपा ज्ञापन, उत्पीड़न का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले में गुरुवार दोपहर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में पीआरडी जवानों ने बताया कि जिले में तैनात जवान लगातार उत्पीड़न और शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में शासन-प्रशासन को लगातार जानकारी देने और मदद की गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जवानों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पंकज भाटिया द्वारा 3 अगस्त 2023 को रिट याचिका संख्या 2829/2022 में पारित आदेश का अक्षरशः पालन करने की मांग की। उन्होंने सभी जवानों को 365 दिन का रोजगार देने और उनकी ड्यूटी एनआईसी (NIC) द्वारा संचालित करने की भी मांग की। पीआरडी जवानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे जिला प्रशासन और मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था पर किया प्रदर्शन:गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा हत्याकांड और प्रतिनिधिमंडल पर हमले का विरोध किया
    Next Article
    ललितपुर में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला:पहिए में लाठी फंसाकर बाइक रोकी, मरा समझकर भागे, झांसी में दम तोड़ा, 4 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment