Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सोना-चांदी कहां है बताओ, वरना खोपड़ी खोल दूंगा':गाजियाबाद में कारोबारी की पत्नी से बोले डकैत; सिर फोड़कर जेवर उतारे

    22 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में स्क्रैप कारोबारी के घर में सोमवार रात 2:20 बजे 5 नकाबपोश बदमाश घुस गए। कारोबारी और उसके घरवालों से मारपीट की। कारोबारी के हाथ-पैर बांध दिए। फिर बच्चों के सिर पर तमंचा सटाकर कारोबारी की पत्नी से पूछा- बताओ, जेवर और नकदी कहां रखी है, वरना खोपड़ी खोल देंगे। पत्नी ने मना किया, तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ दिया। फिर उसके शरीर से जेवर उतार लिए। अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखी एक लाख की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। कारोबारी ने बताया कि मेरे घर में परचून की दुकान है। उसी का ताला तोड़कर वह मेरे घर के अंदर घुसे। फिर कमरों के बाहर मिर्च जलाई। जिस कारण घर में धुआं भर गया। घटना भोजपुर थाना क्षेत्र की है। कमरे में मिर्च का धुआं भरा, कारोबारी के हाथ-पैर बांधे कलछीना गांव के रहने वाले सद्दाम का दिल्ली में स्क्रैप का कारोबार है। गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास उनका मकान है। घर में उनकी पत्नी अफरोजी और छह बच्चे रहते हैं। घर के बाहरी हिस्से में एक परचून की दुकान है, जो उनकी पत्नी संभालती हैं। कारोबारी ने बताया कि सोमवार रात घर के एक कमरे में मैं सो रहा था। दूसरे कमरे में मेरी पत्नी अफरोजी सो रही थी। उसी कमरे में मेरे बेटे यूनुस, आदिल, अदनान और मनान थे। दो बेटियां सोनी और अर्जाना भी सो रहीं थीं। रात करीब 2:20 बजे परचून की दुकान का ताला तोड़कर 5 बदमाश घर में घुस गए। सभी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने कमरे के बाहर कूलर के पास मिर्च जला दी। आंखों में चुभन महसूस हुई तो हमारी नींद खुल गई। देखा कमरे में धुआं भरा हुआ है। जो कूलर के जरिए अन्दर आ रहा था। पत्नी अफरोजी की भी नींद टूट गई। पत्नी ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो उसे 5 बदमाशों ने पकड़ लिया। पत्नी की चीख पड़ी। तभी एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचा और चाकू लगा दिया। जबकि अन्य ने मेरे बच्चों को गन पाइंट पर ले लिया। फिर बदमाश कमरे में घुस आए। चीख सुनकर मैं भी अपने कमरे से बाहर आ गया। मैंने देखा कि पत्नी को 5 लोग घेरे खड़े थे। उनके हाथों में हथियार थे। मैंने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने बच्चों के सिर पर तमंचा तान दिया। बोले- अगर शोर मचाया तो इसकी खोपड़ी खोल दूंगा। फिर बदमाशों ने पत्नी के दुपट्टे से मेरे हाथ-पैर बांध दिए। एक लाख की नकदी और जेवर ले गए बदमाशों ने पत्नी से पूछा कि चांदी-सोना और नकदी कहां रखी है? पत्नी से बताने से मना किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके हाथ पर गहरे जख्म हो गए। फिर बदमाशों ने पत्नी के जेवर उतार लिए। मेरी जेब से लेकर सेफ की चाबी लेकर अलमारी खोली। उसमें रखी नकदी और जेवर निकाल लिया। कारोबारी ने बताया कि बदमाश 1 जोड़ी पाजेब, सोने की झुमकी, सोने की कुंडल, चांदी चुटकी और अन्य सामान ले गए। 1 लाख रुपए की नकदी भी ले गए। ACP बोले- किसी परिचित का हो सकता हाथ ACP मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रात के 3 बजे घर में कुछ अज्ञात व्यक्ति घुसे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीम में लगाई गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जिस तरीके से व्यापारी की पत्नी ने पूरी घटना बताई है। उससे लग रहा है कि लूट करने वाले नजदीकी भी हो सकते हैं। घर के किसी परिचित व्यक्ति ने ही बदमाशों को पूरी रेकी कराई है। चांदी कहां रखी थी और कितनी चांदी रखी थी? यह घर के किसी परिचित को ही इसका पता था। पुलिस परिवार और आसपास के मोबाइल नंबरों की भी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया, पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई; बीटेक छात्र बोला- मुझे लड़की बना दो गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की। स्कूल से उसका नाम काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बमबाजी में घायल महिला की मौत पर अयोध्या-लखनऊ में हंगामा:शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, 22 दिन पहले बेटे की हत्या हुई थी
    Next Article
    शोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया...VIDEO:काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment