Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समय से क्रिटिकल केयर यूनिट पूरी न होने पर जुर्माना:डीएम ने किया निरीक्षण, दमकल सहित अन्य NOC नहीं ली गई

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट के समय पर पूरा न होने और आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न लेने के कारण जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. अंकुर लाठर ने कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। यह यूनिट 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और इसे 31 मार्च 2026 तक पूरा किया जाना था। शुक्रवार को डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने यूनिट का निरीक्षण किया। भूतल पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ठेकेदार से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्य में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण में यह सामने आया कि दमकल सहित अन्य आवश्यक एनओसी अभी तक नहीं लिए गए हैं। इस पर डीएम ने तुरंत एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनओसी न मिलने के कारण कार्य में कुछ विलंब हुआ है, और इसके लिए कार्यदायी संस्था की भी गलती है, जिस पर पेनल्टी लगाई गई है। डीएम ने बताया कि लोहिया अस्पताल में बन रही यह क्रिटिकल केयर यूनिट लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से 1200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित हो रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित अन्य अधिकारी और इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। डीएम ने ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया, जिसकी फाइनल फिनिशिंग पूरी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था को अगले 15 दिनों के भीतर इसे पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन:मांगें पूरी न होने पर जनआंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article
    लखनऊ के जानकीपुरम में शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ:गर्मी में राहगीरों को राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment